अभिषेक बच्चन मनमर्ज़ियां के साथ वापसी कर रहे हैं और इस दौरान वो खुलकर अपने करियर के बारे में मीडिया से बात कर रहे हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि अगर उन्हें दर्शक किसी फिल्म के लिए बुरा भला कहते हैं तो भी उन्हें खराब नहीं लगता है। उनका मानना है कि जब तक दर्शक मेरी फिल्म की टिकट खरीद कर फिल्म देखने जा रहा है, मैं खुश हूं।
अभिषेक बच्चन मानते हैं कि मेरा मकसद हमेशा से इंटरटेन करना रहा है। और इस सफर में कई किरदार निबाने पड़ते है। आपको उतना इंटरटेनमेंट देना पड़ता है जितने की उम्मीद आपका दर्शक आपसे करता है। इसलिए मैं सहमत होता हूं जब दर्शक मेरी तारीफ नहीं करता है या फिर क्रिटिक्स मुझसे और ज़्यादा की उम्मीद करते हैं।
अभिषेक बच्चन आगे कहते हैं, मेरे दर्शक मुझे कितनी भी गालियां दें मैं सब लूंगा क्योंकि वो अपना पैसा खर्च करके मेरी फिल्में देख रहे हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है जब वो सामने से मुझे बुरा भला कहते हैं। उन्होंने मेरी फिल्म देखने के लिए पैसा खर्च किया था, उन्हें पूरा हक है। अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां में अभिषेक बच्चन एक सरदार के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये पहली बार नहीं है कि अभिषेक किसी लव टाएंगल में काम कर रहे हैं। इसके पहले वो करिश्मा कपूर - अक्षय कुमार के साथ हां मैंने भी प्यार किया है में काम कर चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी। वहीं अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप लव टाएंगल थी ऋतिक रोशन और करीना कपूर के साथ मैं प्रेम की दीवानी हूं। फिल्म में अभिषेक का रोल भी ज़्यादा बड़ा नहीं था। उम्मीद है मनमर्ज़ियां से उनका लव टाएंगल का खाता खुल जाए। वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के बेस्ट लव ट्राएंगल - रणबीर कपूर का एकतरफा प्यार, अनुष्का शर्मा के लिए और ऐश्वर्या राय का एकतरफा प्यार रणबीर कपूर के लिए। करण जौहर ने एक परफेक्ट लव टाएंगल बनाने की कोशिश की थी। लेकिन फिल्म की कहानी ही काफी कमज़ोर थी। कल हो ना हो मेें शाहरूख,प्रीति और सैफ का लव ट्रॉयंगल काफी पसंद किया गया। फिल्म भी सुपरहिट। कुछ कुछ होता है भी ऐसी हीं फिल्म थी और फिल्म में अंजली, राहुल और टीना का लव ट्रॉयंगल काफी अलग था। दिल तो पागल है भी ऐसी हीं फिल्म थी जिसमें कई एंगल थे और फिल्म भी सुपरहिट थी। कॉकटेल भी एक ऐसी हीं फिल्म थी जिसमें दीपिका, सैफ और डायना पेंटी थे। रांझणा सुपरहिट फिल्म के साथ काफी इंटरेस्टिंग भी थी। काफी दिनों के बाद बॉलीवुड में ऐसी लव ट्रॉयंगल मूवी आई थी। दोस्ताना में भी ट्रायंगल के साथ कई एंगल थे। फिल्म में प्रियंका को तो जॉन और अभिषेक दोनों चाहते हैं लेकिन अंत कुछ और ही होता है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रुज थे। फिल्म सिर्फ लव स्टोरी के साथ साथ कई और चीजों पर बेस्ड थी। कभी भी ट्रॉंगल लव स्टोरी की चर्चा हो और सिलसिला फिल्म का नाम ना लिया जाए ये तो हो हीं नहीं सकता। सलमान का सबसे बेहतरीन लव ट्राएंगल। ऐश्वर्या राय और अजय देवगन के साथ। हालांकि अंत में ऐश्वर्या राय ने चुना अजय देवगन को ही! सलमान खान और संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित के इस प्रेम त्रिकोण को लोगों ने बहुत पसंद किया था। यहां संजय दत्त और सलमान खान एक ही लड़की के लिए दीवाने हो जाते हैं।