Abhay Deol Glass House Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अभय देओल आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनका गोवा में एक बेहद ही शानदार घर है जो हरियाली के बीचों बीच बसा हुआ है। यूट्यूब शो 'व्हेयर द हार्ट इज' के दूसरे एपिसोड में अभिनेता ने अपने घर की झलक दिखाई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Advertisement

जंगल के बीचो बीच बना हुआ है एक्टर का घर

अभय देओल का घर ग्लास हाउस है और यह जंगल के बीचों बीच बसा हुआ है। यह बहुत बड़ी जगह में बना हुआ है और इसमें बहुत कम सजावट की चीजें हैं। एक्टर शहर की भाग दौड़ से दूर शांति के लिए यहां पर टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं। उनका यह घर कांच का बना हुआ है जिसे ग्लास हाउस भी कह सकते हैं। उनके इस घर में कांच के बड़े-बड़े दरवाजे और स्विमिंग पूल के अलावा एक बड़ा सा लॉन भी है।

Advertisement

पर्यावरण के करीब रहना चाहते थे एक्टर

अभय देओल ने वीडियो में बात करते हुए बताया कि वह घर के अंदर भी पर्यावरण का एहसास प्राप्त करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने जंगल के बीचों बीच एक प्लॉट खरीदा। उन्होंने कहा कि "मैं असल में घर के अंदर भी वही माहौल लेकर आना चाहता था और इसीलिए मैंने जंगल के बीचों-बीच एक ग्लास हाउस बनाया।"

Advertisement

अभय देओल का यह घर सादगी और इसकी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसकी ऊंची छत और कांच की खिड़कियां अभिनेता को प्रकृति के करीब होने का एहसास दिलाती हैं। उन्होंने अपने घर को डेकोरेट करने के लिए बेहद कम चीजों और कुछ खास फर्नीचर का इस्तेमाल किया है।

एक्टर ने सादगी से सजाया है घर

अभय देओल ने अपने इस घर में सादगी भरी सजावट की हुई है जिसमें मिट्टी के गमले और कुछ खूबसूरत पेंटिंग लगाई है। घर में कल ग्रेनाइट का फर्श और लकड़ी का आरामदायक फर्नीचर है।

Advertisement

पेड़ पौधों के बीच है प्राइवेट स्विमिंग पूल

अगर हम बाहर की बात करें तो अभय देओल के इस घर के बाहर ट्रॉपिकल पेड़ पौधों के बीच में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है।

30 करोड़ का है ये ग्लास हाउस

गोवा के जंगलों के बीचों बीच अभय देओल के इस इको फ्रेंडली ग्लास हाउस की कीमत प्रबंध 30 करोड़ की बताई जाती है। लेकिन यह बात कहने लायक है कि उनका यह घर आर्किटेक्चर का एक बहुत ही बेहतरीन नमूना है।