रेस 3: सलमान खान स्टारर फिल्म फ्लॉप होने पर बोले अब्बास मस्तान, हम तो चाहते थे कि....


सलमान खान की फिल्म रेस 3 बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और लोग सोच रहे थे कि हर बार की तरह इस रेस पर भी धमाका होना है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद पहली बार रेस और रेस 2 के निर्देशक अब्बास-मस्तान ने इसपर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि वो तो यही चाहते कि फिल्म काफी ज्यादा चले और काफी ज्यादा बिजनेस करे क्योंकि ये उनकी ही फ्रंचाइजी है।

Advertisement

सलमान खान के साथ अरुणाचल प्रदेश के सीएम और किरण रिजिजू ने की साइकलिंग, ये था कारण

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होने कहा कि शायद ये फिल्म लोगों को कम पसंद आई और इसमें किसी की गलती नहीं है। फिल्म बनाने और रिलीज होने के बाद सभी कुछ दर्शकों के हांथ में होता है।

Advertisement

इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था और उनके निर्देशक ने लोगों को काफी ज्यादा नाराज कर दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल भी नए चेहरे के रूप में सामने आए थे।

अब्बास मस्तान की बात करें तो एक से एक बेहतरीन क्राइम सस्पेंस फिल्में दे चुकें है और आगे भी उनसे उम्मीद है। उन्होने अगली रेस को लेकर कहा वो सैफ के साथ फिल्म बना सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको अच्छी कहानी की जरूरत हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्मों पर...

बाजीगर

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में अब्बास मस्तान की सस्पेंस थ्रिलर ने लोगों का दिल जीत लिया था और इससे शाहरुख खान का करियर पूरी तरह बदल गया।

Advertisement
अजनबी

इस फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय कुमार नजर आए थे और लोगों को फिल्म काफी ज्यागा पसंद आई थी।

Advertisement
ऐतराज

फिल्म अक्षय कुमार स्टारर थी लेकिन इसमें करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म में धमाल करती हुए नजर आई थी। फिल्म का कॉंसेप्ट लोगों को भा गया था।

प्लेयर

इस फिल्म एक बहुत बड़ी चोरी को एक बेस्ट टीम मिलकर अंजाम देती है लेकिन बाद में नील नितिन मुकेश सबको धोखा देता है। फिल्म के लीड में अभिषेक बच्चन हैं।

हमराज

इस फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आईं हैं और फिल्म एक शानदार थ्रिलर थी।

सोल्जर

बॉबी देओल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों मे से एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म सोल्जर ने रिलीज होकर धमाल मचा दिया था।

{document1}

English Summary

Salman khan starer film Race 3 flop on the Box office. Abbas Mustan speaks first time that he wished film did very well.