Aamir Khan Step Brother Life: क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री का एक ऐसा सुपरस्टार भी है जिसका सौतेला भाई एक चॉल में काफी बुरी जिंदगी गुजार रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आमिर खान के सौतेले भाई हैदर खान की जो कि काफी मशहूर हैं।

Advertisement

इसका खुलासा ईवा ग्रोवर ने किया है जिसने हैदर खान से शादी की थी। ईवा कई मशहूर शो का हिस्सा रहीं हैं जिनमें 'करिश्मा का करिश्मा', 'शरारत' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' शामिल है। उनका आरोप है कि इस शादी के दौरान उनको शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

कैसे हुई थी हैदर से मुलाकात

ईवा इस दौरान सिद्धार्थ कन्नन से बात कर रही् थीं और उन्होंने कई राज से पर्दा उठा डाला। शादी के पहले हैदर से ईवा की मुलाकात ए कॉमन दोस्त के ज़रिए हुई थी। हैदर के साथ वो सिर्फ 18 दिन तक डेट पर थीं और इसके बाद हैदर ने उनको प्रपोज कर दिया था।

Advertisement

हैदर की मां इस शादी की खिलाफ थीं और वो नहीं चाहती थीं कि ये संबंध हो। हालांकि दोनों ने कुछ नहीं सुना और भागकर साल 2000 में शादी कर ली। हैदर उस दौरान सिज़ोफ्रेनिया नाम की एक बीमारी से पीड़ित थे। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें उनकी इस बीमारी के बारे में पता नहीं था।

Advertisement

रोमांस के दौरान की मारपीट

ईवा ने बताया कि उनकी शादी के महज 3 दिन ही बाते थे और इंटिमेट होने के दौरान हैदर खान ने उनके साथ मारपीट की। उनका शक बढ़ रहा था और उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था। वो अक्सर ऐसी बातें करते और सोचते थे जिसका असली जिंदगी से कोई लेना देना नहीं था। हैदर काफी शराब पीते थे और इस वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई। आमिर खान को हैदर की हालत के बारे में सब पता था लेकिन कभी उन्होंने सुध नहीं ली। ईवा के ये खुलासे काफी हैरान करने वाले हैं।