Aamir Khan on Love Jihad: आमिर खान ने तीसरी शादी क्या कर ली कि सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। सुपरस्टार ने एक निजी फंक्शन में 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की थी। इस मौके पर खास लोग मौजूद थे।

Advertisement

अब आमिर खान बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं उनपर लव जिहाद करने का आरोप लग रहा है। गौरतलब है कि दौरी उनकी तीसरी पत्नी हैं और इसके पहले वो रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं। ना सिर्फ हिंदू कम्युनिटी बल्कि अब मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने भी आमिर खान को खरी खोटी सुनाई।

Advertisement

इसके अलावा मौलाना साहब ने आमिर खान के खिलाफ एक फतवा भी जारी किया है। अभी तक आमिर खान पूरी तरह से चुप थे लेकिन अब उनका बयान सामने आया है। लव जिहाद को लेकर उन्होंने जो सफाई दी है वो हैरान करने वाली है।

Advertisement

इंटरव्यू में बोले आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान ने तीन शादियों और परिवार पर खुलकर बात की। उनका कहना था कि उनके परिवार में लोगों की अलग अलग धर्मों में शादियां हुईं हैं और कभी धर्म परिवर्तन करने की बात नहीं सामने आई। लव जिहाद वाले आरोप पर आमिर खान ने खुलकर जवाब देते हुए कहा, ''सच बात सिर्फ इतनी है कि हमारा परिवार बहुत खुला और सबको अपनाने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक क्रिश्चियन से हुई है।'' इसके बाद आमिर खान का ये बयान चर्चा में है। बता दें कि आमिर खान का पुतला बजरंग दल ने फूंका था क्योंकि उनको लगा था कि गौरी स्प्रैट हिंदू हैं। हालांकि वो हिंदू नहीं बल्कि एक ईसाई हैं।

Advertisement

आमिर खान पर लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने तो आमिर खान को मारने पर 5 करोड़ का इनाम तक रख दिया है। इसके अलावा उनका कहना है कि जो आमिर खान की हत्या करेगा उसका केस भी वहीं लड़ेंगे।