अजय देवगन की फिल्म से डेब्यू करेंगी ये एक्ट्रेस.. एकदम जबरदस्त!


राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म रेड 16 मार्च को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला स्टारर इस फिल्म से एक नाम पहली बार बॉलीवुड से जुड़ने वाला है। जी हां, 85 वर्षीय पुष्पा जोशी फिल्म रेड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

Advertisement

दो जबरदस्त स्टार्स.. और पहली झलक ही है शानदार.. एकदम सुपरहिट!

Advertisement

पुष्पा जोशी लखनऊ की रहने वाली हैं। फिल्म में वे सौरभ शुक्ला की मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से आप अजय देवगन के साथ उनकी तस्वीर देख सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो अजय देवगन फिल्म के सेट पर उनका खास ख्याल रखते थे। वो ध्यान रखते थे कि पुष्पा जोशी से जुड़े सीन्स पहले खत्म कर लिये जाएं.. ताकि उन्हें ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। निर्देशक ने भी कहा कि फिल्म की पूरी टीम उनसे घुल मिल गई थी। वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और शानदार अदाकारा भीं।

बहरहाल, यहां जानें फिल्म रेड से जुड़ी बातें-

सच्ची घटना पर आधारित

यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी दिखेंगे।

Advertisement
इलियाना हैं उत्साहित

इलियाना ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार काफी अहम है। कंटेंट के मामले में फिल्म काफी तगड़ी है।

पिछले साल 2017 में फिल्म बादशाहो में भी अजय- इलियाना की जोड़ी दिखी थी। फिल्म फ्लॉप रही.. लेकिन इन्हें साथ पसंद किया गया था।

Advertisement
रिलीज डेट

पहले फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी.. लेकिन अब फिल्म की रिलीज प्रीपोंड कर दी गई है। फिल्म रेड अब 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। 'रेड' के म्यूजिक की जिम्मेदारी ली है अमित त्रिवेदी ने.. जबकि गीतकार होंगे अमिताभ भट्टाचार्य।

अजय देवगन हैं बेस्ट

रेड के निर्देशक ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह एक ऐसी कहानी है जो बड़े पर्दे पर जरूर आनी चाहिए। कोई शक नहीं कि इस किरदार के लिए अजय देवगन से ज्यादा बेहतर कोई नहीं हो सकता।

दमदार कंटेंट

अजय देवगन इस तरह के किरदारों में काफी परफेक्ट दिखते हैं। गंभीर और दमदार.. दृष्यम हो या गंगाजल.. इस तरह के किरदारों में अजय देवदन को फैंस काफी पसंद करते हैं।

English Summary

85-year-old Lucknow woman, Pushpa Joshi makes her debut with Ajay Devgn starrer Raid. She will be essaying the role of Saurabh Shukla's mother in the film.