इंतजार खत्म.. 10 दिन.. और अजय देवगन का 100 करोड़ी सुपरहिट धमाका!


2018 में अब तक पद्मावत को छोड़कर किसी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया। अक्षय कुमार की पैडमैन भी 80 करोड़ तक में अटक गई। लिहाजा, अब ट्रेड पंडितों को अजय देवगन की अगली फिल्म 'रेड' से ही उम्मीदें हैं।

Advertisement

दो बेटों की मां बनीं सनी लियोन.. शेयर की पहली तस्वीर.. बेहद क्यूट

Advertisement

अजय देवगन ने अपनी पिछली फिल्म 'गोलमाल अगेन' से 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसीलिए अजय देवगन के फैंस उनकी अगली फिल्म 'रेड' का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है.. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बेताबी दिख रही है।

रेड में अजय देवगन इंकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। जी हां, गंभीर और दमदार.. जिस अंदाज में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लिहाजा, कहीं ना कहीं उम्मीद है कि भले ही अभी फिल्म का क्रेज ना दिख रहा हो.. लेकिन अजय देवगन की यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी।

यहां जानें रेड से जुड़ी बातें.. क्यों हिट होगी फिल्म-

सच्ची घटना पर आधारित

यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी दिखेंगे।

Advertisement
दमदार कंटेंट

अजय देवगन इस तरह के किरदारों में काफी परफेक्ट दिखते हैं। गंभीर और दमदार.. दृष्यम हो या गंगाजल.. इस तरह के किरदारों में अजय देवदन को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Advertisement
सोलो रिलीज

16 अप्रैल को फिल्म सोलो रिलीज हो रही है। वहीं आने वाले हफ्ते में भी सिर्फ रानी मुखर्जी की हिचकी रहेगी। लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिल सकता है।

अजय देवगन फैंस

अजय देवगन की फैन फॉलोइंग काफी दमदार है। लिहाजा, उनकी फिल्मों को ओपनिंग हमेशा दमदार मिलती है। यदि फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आया.. तो यह अजय देवगन की अगली सुपरहिट फिल्म साबित होगी।

लंबा इंतजार

सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद दर्शकों को एक बार फिर अच्छी फिल्म का इंतजार है। अनुष्का शर्मा की परी को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, यदि रेड दर्शकों को पसंद आती है तो सिनेमाघर में भीड़ जुटने वाली है।

अजय देवगन हैं बेस्ट

रेड के निर्देशक ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह एक ऐसी कहानी है जो बड़े पर्दे पर जरूर आनी चाहिए। कोई शक नहीं कि इस किरदार के लिए अजय देवगन से ज्यादा बेहतर कोई नहीं हो सकता।

English Summary

10 Days for Ajay Devgn- Illeana D'Cruz Raid is trending on twitter. Film will release on 16th March. Directed by Raj Kumar Gupta.