Katy Perry Divorce In 14 Months: आज हम आपको एक ऐसी हॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी की। लेकिन कुछ ही महीने के अंदर उनका तलाक हो गया था। इस समय वह काफी चर्चा में बनी हुई है और वह 3200 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। दरअसल हम बात कर रहे हैं Katheryn Elizabeth Hudson यानी कैटी पेरी की।

Advertisement

Katheryn Elizabeth Hudson एक अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर, और एक टीवी पर्सनैलिटी भी है। वह सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक कलाकारों में से भी एक मानी जाती है। जिनके दुनिया भर में 151 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड बेके जा चुके हैं।

Advertisement

किसिंग की वजह से हुआ था तलाक!

कैटी पेरी कुछ वक्त पहले अपनी किसिंग तस्वीरों की वजह से काफी चर्चा में आ गई थी। दरअसल उन्होंने सरे आम एक यॉट के ऊपर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को किस करते हुए देखा गया था और उनकी इन तस्वीरों ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

कैटी पेरी की उम्र वैसे तो 40 साल की है और उन्होंने जिनको किस किया जस्टिन ट्रूडो की उम्र 53 साल की है। मतलब दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है। दरअसल बहुत कम लोगों को पता है कि कैटी पेरी ने 23 अक्टूबर 2010 को राजस्थान के रणथंबोर बाघ अभयारणय के पास में हिंदू रीति रिवाज के साथ रसेल ब्रांड के साथ में शादी कर ली थी।

Advertisement

14 महीने में टूटी शादी

लेकिन यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और 30 दिसंबर 2011 को ही रसेल ब्रांड ने तलाक का ऐलान कर दिया था कि वह 14 महीने बाद तलाक लेने जा रहे हैं। बाद में कैटी पेरी ने बताया था कि परस्पर विरोधी करियर शेड्यूल और उनके तैयार होने से पहले बच्चे पैदा करने की इच्छा की वजह से यह शादी टूटी और उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज भेजने के बाद फिर कभी भी उनसे बात नहीं की थी कि वो उन्हें तलाक दे रहे हैं।

Advertisement

तलाक पर रसेल ब्रांड का दावा

रसेल ब्रांड की तरफ से वही और दावा किया गया था कि उन्होंने कैटी पेरी की प्रोफेशनल सक्सेस और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर शामिल होने की अनिच्छा की वजह से उन्हें तलाक दे दिया था। रसेल ने बताया था की कटी शुरू में तो तलाक लेने से काफी ज्यादा बेचैन थी। उन्होंने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था। लेकिन बिना किसी पूर्व समझौते के उन्होंने यह शादी की थी और इसी वजह से उनकी शादी के वक्त अर्जित अनुमानित 44 डॉलर मिलियन का आधा दावा करने के योग्य थे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

Advertisement

तलाक के बाद इस शख्स संग की शादी

रसेल ब्रांड से तलाक लेने के बाद में कैटी पेरी ने सिंगर जॉन मेयर के साथ में अगस्त 2012 में डेटिंग करना शुरू कर दिया था। इस साल पति के साथ उनकी शादी टूट गई थी। फिर कैटी पेरी ने 2018 में अभिनेता ऑरलेंड ब्लूम के साथ में सगाई कर ली थी। 2025 में उनका बेटा डेजी डव ब्लूम भी हुआ। जुलाई 2025 में दोनों ने 10 साल के रिश्ते के बाद अलग होने का फैसला लिया।

Advertisement

कैटी पेरी के फेमस गाने

कैटी पेरी के फेमस गानों की बात करें तो इसमें Roar, Firework, Dark Horse, और Teenage Dream गाने भी शामिल है। उनका Dark Horse गाना तो पूरे अमेरिका में 20 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स में बेचा गया था। जिससे वह ऐसा करने वाली पहली महिला कलाकार बन गई थी।