BOX OFFICE: एक हफ्ते में 900 करोड़ पार कलेक्शन- सुपरहिट हो गई फिल्म- द नन


7 सितंबर को रिलीज हॉलीवुड फिल्म 'द नन' ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 943 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। जबकि भारत में भी फिल्म ने 30 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। 160 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म पहले वीकेंड पर ही सुपरहिट साबित हो चुकी है। कंज्यूरिंग फ्रैंचाइजी की यह पांचवी हॉरर फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Advertisement

[यहां पढ़ें- इस खान स्टार के साथ काम करना चाहते हैं अजय देवगन]

Advertisement

कोई शक नहीं कि धीरे धीरे हॉलीवुड फिल्में भी भारत के बाज़ार पर कब्जा कर रही हैं। ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, मिशन इंपासिबल, incredibles जैसी फिल्मों ने 2018 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिया है। 2018 में रिलीज 7 हॉलीवुड फिल्में भारत में हिट रही हैं। वहीं, द नन भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है।

इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में अपनी लागत से 6 गुना ज्यादा कमाई कर कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। बता दें, यह एक जबरदस्त हॉरर फिल्म है। इसमें शैतान और चर्च के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। जहां शैतान ने लड़ने का जिम्मा एक नन ने उठाया है।

यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-

ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

इस धमाकेदार सुपरहीरो फिल्म ने भारत में 223 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है।

Advertisement
द जंगल बुक

द जंगल बुक ने भारत में 183 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म 3डी में रिलीज हुई थी। और सभी ने बेहद पसंद की थी।

Advertisement
फ्यूरियस 7

साल 2015 में आई बहुचर्चित फिल्म फ्यूरियस 7 ने भारत में 173 crore की कमाई की थी। यह सुपरहिट फ्रैंचाइजी पूरी दुनिया में पॉपुलर है।

जुरासिक वर्ल्ड

इरफान खान स्टारर इस डायनोसोर वाली 3डी फिल्म को भारत में खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने 113 करोड़ की कमाई की थी।

ऐवेंजर्स: Age of Ultron

साल 2015 में आई फिल्म ऐवेंजर्स ने 111 करोड़ की कमाई की थी।

स्पाइडरमैन 3

भारत में स्पाइडरमैन सीरिज की गजब की फैन फॉलोइंग है। फिल्म ने भारत में 102 करोड़ की कमाई की थी।

मिशन इंपॉसिबल

इसी साल रिलीज टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपासिबल फॉलआउट ने भारत में लगभग 80 करोड़ की कमाई की है। फिल्म हिट रही।

English Summary

Hollywood film The Nun has grossed 943 crore at worldwide box office in just 6 days. know the box office collection.