जलेबी हीरोइन के साथ छुट्टियां मना रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत, देखिए तस्वीरें


सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से लाइमलाइट से काफी दूर हैं। काफी समय पहले उनके और जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के डेट करने की खबरें, गपशप गली में तैर गई थीं। अब एक बार फिर से ये खबरें सामने आ रही हैं। कारण हैं दो तस्वीरें। दरअसल, रिया और सुशांत ने लद्दाख से अपनी एक जैसी तस्वीरें शेयर कीं।

Advertisement

अब सुशांत सिंह राजपूत लद्दाख में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। लेकिन इन दोस्तों में रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। अब रिया और सुशातं की ये गहरी दोस्ती देखकर फैन्स काफी खुश हैं और उनकी जोड़ी बनाने में लग गए हैं।

Advertisement

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की गहरी दोस्ती की खबरें तेज़ी से दौड़ रही थीं। इस दौरान, ये भी खबरें थीं कि अमृता सिंह को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती, हर्षवर्धन कपूर को डेट कर रही थीं लेकिन उनका रिश्ता ज़्यादा नहीं चला।

अब देखना है कि सुशांत और रिया की ये कहानी कब तक और कहां तक आगे बढ़ पाती है। वैसे आप देखिए बॉलीवुड के कुछ सीक्रेट अफेयर की कुछ तस्वीरें जिनके बाद ये अफेयर, खुले में आ गए -

मुंह छिपाते अर्जुन

अर्जुन कपूर की ये तस्वीर तब की है जब मलाईका अरबाज़ से अलग हुई थीं। कैमरों ने उन्हें देर रात मलाईका के घर से निकलते हुए क्लिक किया था और कैमरा देखते ही अर्जुन कपूर ने अपना मुंह छिपा लिया था।

Vidya Balan को उनके आउटफिट के लिए अवॉर्ड शो में किया था बेइज्जत, Shah Rukh Khan ने भी उड़ाया था मजाक

Advertisement
फरहान अख्तर - शिबानी डांडेकर

शिबानी डांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डाली जो धड़ल्ले से वायरल हो गई। और माना गया कि इस तस्वीर में उनके साथ हाथों में हाथ डाले जो इंसान घूम रहा है वो फरहान अख्तर है। बाद में फरहान ने खुद ही माना कि वो दोनोंं डेट कर रहे हैंँ।

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी का पुराना वीडियो हुआ वायरल, पतली कमर देख लोग हुए दीवाने

Advertisement
रणबीर - आलिया

जब रणबीर - आलिया के अफेयर की खबरें लोगों के कान तक नहीं पहुंची थी तो एक रात रणबीर कपूर देर रात आलिया भट्ट से मिलने उनके घर पहुंचे थे और किसी ने दूर से छिपकर उनकी तस्वीरें ले ली। और फिर ये तस्वीरें वायरल भी हो गईं।

यूलिया-सलमान

यूलिया वंतूर और सलमान खान की ये तस्वीर मालदीव हॉलीडे के दौरान की है और ये काफी वायरल हुई थी।

दीपिका-रणवीर

जब दीपिका और रणवीर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं कर रहे थे तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की किसिंग वाली ये तस्वीर जब वायरल हुई तो खूब सुर्खियां बटोरीं।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने उस समय तक कभी अपने अफेयर को पब्लिकली नहीं स्वीकारा था। इसी बीच स्पेन में इन दोनों की छुट्टियां मनाने की ये तस्वीर लीक हो गई।

उदय चोपड़ा-नरगिस फखरी

उदय चोपड़ा-नरगिस के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये तस्वीर तब लीक हुई जब दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे। बाद में खबर थी कि ब्रेकअप के बाद नरगिस डिप्रेशन में चली गई थीं।

माहिरा खान-रणबीर कपूर

माहिरा और रणबीर के बीच कब और क्या हुआ पता नहींं। लेकिन माहिरा खान-रणबीर कपूर की न्यूयॉर्क वालीं तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि बाद में सबने माना कि रणबीर केवल सबको बेवकूफ बना रहे थे ताकि आलिया लाइमलाइट में ना आएं।

सनी देओल - डिंपल कपाड़िया

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की ये तस्वीरें विदेश में घूमते हुए वायरल हुई थीं।

सारा अली खान - हर्षवर्धन कपूर

सारा और हर्ष की डेट की ये तस्वीरें देख फैन्स काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अफेयर ज़्यादा दिन नहीं चला।

English Summary

Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty are on a vacation together?