सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, दबंग 3 में इस एक्ट्रेस से भी रोमांस करेंगे सलमान खान- स्टारकिड डेब्यू!


सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। लेकिन फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट की फाइनल घोषणा नहीं की गई है। लिहाजा, कई नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 से महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी मांजरेकर डेब्यू करने वाली हैं। बता दें, दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक और एक्ट्रेस होंगी। ऐसे में अश्वामी भी फाइनल हो चुकी हैं। जहां सोनाक्षी यानि की रज्जो चुलबुल पांडे की पत्नी बनी हैं.. वहीं अश्वामी से युवा सलमान रोमांस करते दिखेंगे।

Advertisement

गुरु पूर्णिमा 2019- ऋतिक रोशन से पहले ये स्टार्स भी बने फेवरिट टीचर

फिल्म का कुछ भाग दरअसल प्रीक्वल भी है। जिसमें पुलिस में आने से पहले चुलबुल पांडे की जिंदगी को दिखाया जाएगा। इस भाग में सलमान युवा नजर आने वाले हैं और अश्वामी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि अश्वामी का किरदार काफी अहम है।

Advertisement

दबंग 3 के प्रीक्वल भाग में दिखाया जाएगा कि पुलिस बनने से पहले उसकी लाइफ क्या हुआ.. वह कैसे चुलबुल पांडे बना। जाहिर है पिछली दो फिल्मों से अलग दर्शकों को दबंग 3 में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स मिलने वाला है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

महेश मांजेरकर की बेटी

खबर है कि महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी मांजरेकर दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उम्मीद है इस फिल्म से अश्वामी अपनी छाप छोड़ पाएंगी।

Advertisement
फिल्म की कहानी

दबंग 3 की कहानी भू माफियाओं पर आधारित होगी। साथ ही राजनीतिक उठा पटक से भी जुड़ी होगी।

Advertisement
गरीबों को इंसाफ दिलाएंगे चुलबुल पांडे

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, कुछ समय पहले भू-माफिया को लेकर बहुत खबरें आई थीं, जो कि अपने राजनीतिक कनेक्शन और गुडों के दम पर जोर-जबरदस्ती करके गरीब किसानों की जमीनें हड़प लिया करते थे। राजनीतिक जुड़ाव की वजह से इनका कोई कुछ नहीं कर पाता था। सलमान खान की दबंग 3 इसी कहानी को पर्दे पर पेश करेगी।

रज्जो की झलक

दबंग 3 से फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी फर्स्ट लुक आ चुका है। पहली दो फिल्मों की तरह ही सोनाक्षी यहां भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

कॉमेडी, इमोशन, एक्शन

फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ने कहा दबंग 3 में कॉमेडी, इमोशन, एक्शन.. सभी कुछ है। सलमान फैंस को फिल्म में काफी मसाला मिलेगा।

फिल्म के विलेन

वहीं, किच्चा सुदीप इस फिल्म में एक विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। जाहिर है इस साउथ सुपरस्टार की जबरदस्त एंट्री होने वाली है।

English Summary

Mahesh Manjrekar's daughter Ashwami Manjrekar can debut with Salman Khan starrer Dabangg 3. She is in the front-runner to be a part of Dabangg 3.