टाईगर श्रॉफ और दिशा पटानी फैन्स के लिए बुरी खबर ये है कि गपशप गली की मानें तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर फुल स्टॉप लगा दिया है। दोनों के एक करीबी सूत्र का कहना है कि दोनों ने अपने रोमांस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। हालांकि टाईगर और दिशा दोनों ने ही तय किया है कि वो अपनी दोस्ती हमेशा निभाएंगे।
जहां तक रही कोई आधिकारिक घोषणा की बात तो इस खबर में कुछ भी आधिकारिक होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि टाईगर और दिशा ने कभी माना ही नहीं था कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों के ब्रेकअप की खबर पक्की है।
फैन्स को टाईगर और दिशा को साथ में देखने की आदत है। ऐसे में उनकी ब्रेकअप की खबर फैन्स के लिए भी काफी चौंकाने वाली है। कुछ ही महीनों पहले दोनों ने एक दूसरे को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रॉमिस बैंड दिया था।
टाईगर और दिशा की तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। ये तस्वीर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी की रिसेप्शन की है जहां टाईगर दिशा का गाउन बड़े प्यार से संभालते दिखे थे।
टाईगर और दिशा ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता एक साथ देखी है। बागी 2 दोनों के ही करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था।
दिशा पटानी को टाईगर के साथ तबसे देखा जा रहा है जब से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की थी। दिशा पटानी ने टाईगर के साथ सबसे पहले एक डांस वीडियो किया था।
जहां दिशा पटानी, देश की नेशनल क्रश हैं वहीं टाईगर श्रॉफ के स्टंट्स पर फैन मरते हैं। इन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा काफी शानदार रहती थी और इसलिए इनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद थी।
दिशा और टाईगर का साथ हर रविवार का था। दोनों एक साथ बाहर खाने ज़रूर जाते थे और वहां से लौटते समय उनके हाथ में खाने का एक थैला ज़रूर होता था।
इस थैले का ज़िक्र जब कॉफी विद करण में हुआ तो टाईगर श्रॉफ का कहना था कि वो शायद दिशा पटानी का बैग पकड़े अच्छे लगते हैं क्योंकि तस्वीरें तो अच्छी लगती हैं। इसलिए वो बैग पकड़ना नहीं छोड़ते हैं।
कॉफी विद करण में ही टाईगर श्रॉफ ने ये भी कुबूल किया था कि दिशा उनकी इकलौती दोस्त हैं और इसलिए उन्हें दिशा के साथ समय बिताना काफी पसंद है। उनका रिश्ता फिलहा यही है।
ब्रेकअप के बाद भी रविवार को टाईगर और दिशा एक साथ समय बिताते दिखे थे। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं बता सकता लेकिन फैन्स का दिल ये खबर सुनकर ज़रूर टूट चुका है।
टाईगर श्रॉफ का हाल ही में मज़ाक उड़ चुका है जब दिशा पटानी को आदित्य ठाकरे के साथ लंच डेट पर देखा गया। इसके अलावा पहले भी दिशा और आदित्य को डिनर डेट पर देखा जा चुका है।
गौरतलब है कि इस ब्रेकअप का कारण भले ही आदित्य ठाकरे को बताया जा रहा है लेकिन टाईगर और दिशा के बीच ऐसी कोई अनबन नहीं है। ना ही दिशा और आदित्य के बीच ऐसा कुछ भी है। दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। टाईगर और दिशा काफी समय से अपने रिलेशनशिप पर काम करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों ही असफल हो गए।
इसलिए दोनों ने तय किया कि इस रिश्ते को बिना किसी मुकाम इसी मोड़ पर छोड़ देना बेहतर है। चूंकि दोनों के दोस्तों का ग्रुप कॉमन है इसलिए दोनों एक दूसरे से दोस्ती निभाते रहेंगे।
- BMCM Box Office Collection: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर की अंधाधुंध कमाई, जानें कलेक्शन
- BMCM Box Office Collection: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने मचाया धमाल, तीसरे दिन किया तगड़ा कलेक्शन
- 9 साल बड़े एक्टर संग इस हसीना ने पहली बार किया KISS, बोलीं- ये मेरा पहला बेस्ट किस था...
- एक दिन पहले बदली 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी अक्षय-टाइगर की फिल्म
- Tiger Shroff ने एक्स गर्लफ्रेंड संग अपने रिश्ते पर खोली अपनी जुबान, कहा- 'मेरी सिर्फ एक ही दिशा है और वो...'
- Bollywood Hindi Live Updates: रणबीर आलिया को पैपराजी ने घेरा, अक्षय टाइगर में हाथापाई
- Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking हुई शुरू, बॉक्स ऑफिस पर घमासान मचाने को तैयार अक्षय-टाइगर
- टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया अप्रैल फूल, मजाक-मजाक में खिलाड़ी कुमार में चेहरे पर गिर गई ये चीज
- दिशा पाटनी से ब्रेक अप के बाद टाइहर श्रॉफ ने बताई अपनी फेवरेट पोजीशन, बोले- 'मैं नखरेबाज नहीं हूं'
- Bade Miyan Chote Miyan Trailer: ईद पर भाईजान नहीं खिलाड़ी कुमार का होगा बॉक्स ऑफिस पर कमरतोड़ एक्शन
- Viral Video- अनबन की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने जमकर खेली होली, दौड़ा दौड़कर ऐसे लगाया रंग
- Bade Miya Chote Miyan का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सामने आया धमाकेदार पोस्टर