अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिजेक्ट कर, ऐश्वर्या ने फाईनल किया अगला प्रोजेक्ट, सुनकर चौंक जाएंगे


ऐश्वर्या राय बच्चन का अगला प्रोजेक्ट क्या है किसी को नहीं पता है। हाल ही में खबर थी कि मणि रत्नम की एक फिल्म में वो अपने ससुर जी अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी और इस फिल्म में ऐश्वर्या राय निगेटिव भूमिका में होंगी। इसके अलावा वो अभिषेक बच्चन के साथ अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन करने वाली थीं लेकिन ये फिल्म उन्होंने रिजेक्ट कर दी।

Advertisement

अब खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से हॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और ऐश्वर्या को ये प्रोजेक्ट पसंद आ गया है। बातचीत तय हो चुकी है और अब पेपर वर्क का काम शुरू हो चुका है जिसके बाद शायद कोई आधिकारिक घोषणा कर दी जाए।

Advertisement
दिखाया था रास्ता

ऐश्वर्या राय उन हीरोइनों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के लिए हॉलीवुड के रास्ते खोले थे। केवल फिल्में ही नहीं, ब्रांड से लेकर टीवी शो तक, ऐश्वर्या इंटरनेशनल इवेंट्स की जान रहती हैं।

Advertisement
कभी नहीं छोड़ा बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने कभी हॉलीुवड में नाम कमाने के चक्कर में बॉलीवुड को नहीं छोड़ा। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि आखिर उन्होंने हॉलीवुड में काम करना क्यों छोड़ा।

Advertisement
हमेशा साफ था रास्ता

ऐश्वर्या राय ने कहा कि मेरे दिमाग में ये चीज़ हमेशा से साफ थी कि मुझे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कभी नहीं छोड़नी है। यही कारण है कि मैंने हॉलीवुड को कभी बॉलीवुड के ऊपर जगह नहीं दी।

मैंने यहां से प्यार किया

ऐश्वर्या राय ने भारत के प्रति प्रेम दिखाते हुए कहा कि मुझे हमेशा से यहीं काम करना अच्छा लगता है। यहां इतने बेहतरीन डायरेक्टर हैं जिनके साथ काम करना है, मैं ये सब कैसे छोड़ सकती थी।

दूर से अच्छा लगता है

ऐश्वर्या राय ने बताया कि हॉलीवुड में काम करना कुछ लोगों को अच्छा लगता है। मैं ऐसे कई एक्टर्स को जानती हूं। वहां काम करने का स्टाईल और गति दोनों काफी अलग है। कुछ लोगों को वो तेज़ ज़िंदगी काफी पसंद है।

अंत में सब सिनेमा

अंत में सब कुछ सिनेमा का हिस्सा होने पर ही टिका है। आपको सिनेमा से प्यार है और आप वो पूरा कर रहे हैं। फिर चाहे वो किसी भी भाषा का सिनेमा हो। दुनिया के किसी भी कोने में बन रहा हो।

शुरू का समय था

भारत और हॉलीवुड में काम करना दो बिल्कुल अलग दुनिया में काम करने जैसा है। दोनों जगह के काम करने की गति में भी काफी अंतर है। और उस समय सोशल मीडिया नया था इसलिए दोनों सिनेमा में दूरी बरकरार थी।

छोटी हो चुकी है दुनिया

आज सोशल मीडिया के कारण दुनिया बहुत छोटी हो चुकी है। आप किसी से भी कहीं भी कभी भी कनेक्ट कर सकते हैं। ज़िंदगी बहुत तेज़ी से भागने लग गई है।

क्या करना है और क्या नहीं

हर किसी ने अपने काम के लिए अपने अलग नियम कायदे बनाए होते हैं। मेरे पास भी पूरे नियम कायदे हैं कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है। और उसी हिसाब से आप उसी तरह के काम से कनेक्ट कर पाते हैं।

कम हो गया काम

मेरे नियम और कानून में काफी चीज़ें फिट नहीं बैठतीं इसलिए मेरा काम करने का दायरा भी छोटा हो गया। लेकिन मैं इसी छोटी दुनिया में खुद को सहज महसूस कर पाती हूं।

गौरतलब है कि आराध्या के जन्म के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन ने जज़्बा के साथ बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद सरबजीत, ऐ दिल है मुश्किल, फन्ने खां, किसी भी फिल्म में उन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर के साथ हॉट सीन करने पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की।

इसके बाद ऐश्वर्या राय का नाम कई फिल्मों से जुड़ा। अजय देवगन की तानाजी, रात और दिन रीमेक, जैसमीन जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय का नाम सामने आया लेकिन ये सारी खबरें महज़ अफवाहें निकलीं। अब देखना है कि बॉलीवुड में वो कब, कहां और कैसे दिखती हैं।

English Summary

Aishwarya Rai Bachchan's next project is all speculations and now if rumors are to be believed then the green eyed enchantress is all set for a comeback in Hollywood.