Who is Bhagyashri Borse: कहते हैं जो किस्मत में होता है तो वो मिलता जरूर है बशर्ते आप मेहनत करते रहे हैं। इस वक्त एक अदाकारा काफी चर्चा में हैं जो कि लोगों को पसंद आ रही हैं। अखिल अक्कीनेनी की फिल्म 'लेनिन' में नजर आई इस हसीना का नाम भाग्यश्री बोरसे हैं।

Advertisement

साउथ सिनेमा में अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन उनका पास्ट काफी कठिन था। जी हां, ग्लैमर की इस दुनिया में दिखने वाली भाग्यश्री बोरसे को तो सभी जानते हैं लेकिन उनका बचपन काफी मुश्किलों से गुजरा है। हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने अपनी इस कहानी को लेकर राज खोला जो कि सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

Advertisement

कौन हैं भाग्यश्री बोरसे?

लेनिन में लीड एक्ट्रेस बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री बोरसे काफी सुंदर हैं और उनकी एक झलक के लिए लोग दीवाने हैं। भाग्यश्री बोरसे के जन्म लेते ही उनसे पिता की नौकरी चली गई थी। काफी आर्थिक तंगी के साथ पिता ने उनको पाला। 300 रुपए हफ्ते में खर्च करने को लेकर भाग्यश्री बोरसे ने कहा कि, 10-10 रुपए की चीजों का हिसाब लिखा जाता था जिसमें हरी मिर्च से लेकर मसाले तक शामिल थे।

Advertisement

वो डायरी आज भी उनके पास है। 300 रुपए में ही पूरा खर्च चलाना होता था वरना अगले हफ्ते की चिंता होती थी। मेरे पिता अक्सर लोगों से नौकरी मांगते और कहते थे कि मुझे नौकरी दे दीजिए मेरी दो बेटियां हैं। वो पल मेरे लिए काफी तकलीफ देने वाला होता था। उन्होंने तभी ठाना था कि वो पिता के लिए सब कुछ करेंगी और उनको गर्व की अनुभूति करवाएंगी।

Advertisement

नाइजीरिया में रहा परिवार

महाराष्ट्र में जन्म लेने वाली भाग्यश्री बोरसे परिवार के साथ कुछ समय तक नाइजीरिया में रहीं हैं लेकिन फिर वो वापस औरंगाबाद लौंटी और मॉडलिंग शुरु कर दी। अब वो साउथ फिल्मों में काम कर रहीं हैं और एक ही फिल्म ने उनको करियर को दूसरे आसमान तक पहुंचा दिया है।