20 Years: हम दिल दे चुके सनम का क्लाईमैक्स बदलना चाहते थे सलमान खान- जानें दिलचस्प बातें


संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर यह फिल्म आज भी लोगों के फेवरिट फिल्मों की लिस्ट में है। खासकर फिल्म का क्लाईमैक्स काफी पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान इस क्लाईमैक्स से बिल्कुल खुश नहीं थे।

Advertisement

'शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था , हमने 16 सालों तक बात नहीं की'

साल 1999 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। खासकर फिल्म के गाने सालों साल लोकप्रिय रहे। इस फिल्म का म्यूजिक दिया था इस्माइल दरबार ने.. जबकि लिरिक्स थे महबूब के। खास बात थी कि बतौर म्यूजिक डाइरेक्टर यह इस्माइल दरबार की भी पहली फिल्म थी और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान भी मिल गया। इस फिल्म का म्यूजिक बनाने में भंसाली और इस्माइल दरबार को दो साल लगे थे।

Advertisement

इस फिल्म को चार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट कोरियोग्राफी और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी। वहीं, 9 फिल्मफेयर अवार्ड की विनर रही थी। यह 1999 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही थी।

क्लाईमैक्स सीन

हम दिल दे चुके सनम का क्लाईमैक्स सीन तो याद होगा ही.. जहां नंदिनी समीर को छोड़कर पति वनराज के पास पहुंच जाती है। बता दें,सलमान को इस फिल्म के अंत के इस सीन से परेशानी थी। वे इसे बदलने के लिए जिद पर अड़ गए और बवाल इतना बढ़ गया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बुरी तरह नाराज हो गए।

Advertisement
बन गई रियल लाइफ स्टोरी

'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान सलमान- ऐश के बीच नजदीकियां आई थीं। सलमान- ऐश ने लगभग 3 सालों तक डेट किया। लेकिन कुछ ही समय बाद.. दोनों के बीच ऐसी दूरियां आईं कि ऐश ने साल 2002 में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ कभी किसी फिल्म में काम ना करने की कसम खाई थी।

Advertisement
फिल्म में ऐश की एंट्री

राजा हिंदुस्तानी की स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली से मिली थीं। उस समय ऐश ने भंसाली को कहा था कि उन्हें उनकी फिल्म 'खामोशी' काफी पसंद है। उस समय भंसाली ऐश्वर्या की आंखों के एक्सप्रेशन को देखते ही रह गए थे और उन्होंने उसी वक्त अपनी फिल्म में ऐश्वर्या को कास्ट करने का फैसला किया।

ऐश को लगी थी चोट

ऐश्वर्या का गाना निंबूड़ा भला कौन भूल सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने की शूटिंग के दौरान ऐश के पैरों में चोट से सूजन आई हुई थी। बावजूद इसके ऐश ने इतना बेहतरीन डांस किया।

रियल लाइफ से प्रेरित

फिल्म में सलमान खास अपने स्वर्गवासी पिता से बात करते रहते हैं। दरअसल वो सीन भंसाली की ज़िंदगी से प्रेरित है।

अजय देवगन का रोल किया रिजेक्ट

वनराज के रोल के लिए आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, अनिल कपूर और अक्षय कुमार को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। बाद में उसे अजय देवगन ने निभाया.. और क्या बेहतरीन निभाया।

रीमेक

हम दिल दे चुके सनम का बंगाली भाषा में रीमेक भी बनाया गया है। 2009 में बनी इस रीमेक का नाम है Neel Akasher Chandni..

English Summary

Salman Khan, Ajay Devgn, Aishwarya Rai starrer film Hum Dil De Chuke Sanam clocks 20 years. This Sanjay Leela Bhansali directorial was a blockbuster.