Bday Spcl: सेक्स और शाहरुख पर एक्ट्रेस का बेबाक बयान, बोल्ड-ब्लंट और ब्यूटिफुल


बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली नेहा धूपिया आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। वे पिछले काफी समय से अपनी अचानक शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से अचानक ही शादी कर ली और जब तस्वीरें वायरल हुईं तब ये सच सामने आया। वहीं अब हाल ही में अपने प्रेग्नेंसी एनाउंस कर उन्होंने सबको चौंका दिया है। वहीं इससे पहले भी वे अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों को लेकर खूब चर्चा में रही हैं।

Advertisement

[बिक जाएगा आरके स्टूडियो, ऋषि कपूर ने कर दिया ऐलान, ये अभिनेत्री हो गई दुखी]

Advertisement

बॉलीवुड में नेहा धूपिया की एंट्री ही काफी धमाकेदार थी और जबरदस्त विवादों में रही। अपनी पहली फिल्म जूली में उन्होंने बोल्ड सीन के अलावा एक बैकलेस सीन दिया था। ये सीन इतना वायरल हुआ की नेहा धूपिया इंडस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर हो गईं। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन इंडस्ट्री में उनकी पहचान काफी अलग है। वे चैट शो और टेलीविजन के रिएलिटी शोज में नजर आती रहती हैं।

नेहा धूपिया बेबाक एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरा ये कहकर सबको चौंका दिया था कि बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख चलते हैं। इंडस्ट्री के कई लोग ऑफेंड हुए थे तो कई ने विरोध किया था लेकिन नेहा अपने बयान पर अड़ी रही थीं। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से लेकर अब तक नेहा बोल्ड से ब्लंट बोल्ड होती चली गई हैं। आगे देखें नेहा की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उनके करियर और बेबाकी के बारे में कुछ बातें-

बोल्ड अभिनेत्री

नेहा को बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। वे कई बार अपने हॉट अवतार से बवाल मचा चुकी हैं।

Advertisement
बेबाक अंदाज

बोल्डनेस सिर्फ उनके स्टाइल और कपड़ों तक ही सीमित नहीं है। वो अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रही हैं।

Advertisement
हॉट तस्वीरें

नेहा अपने बेहद हॉट फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

न्यूड सीन

उन्होंने एक फिल्म में न्यूड सीन देकर सुर्खियां बटोरी थीं।

ब्यूटी क्वीन

नेहा फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है।

टॉक शो

बता दें, नेहा धूपिया बेशक इन दिनों अपने वेब टॉक शो में बिजी हैं।

पहली फिल्म

जूली नेहा की पहली फिल्म थी, जिसने उनको पहचान दिलाई लेकिन उस फिल्म के वक्त पर भी नेहा एक बेबाक बयान देने से पीछे नहीं रहीं।

सेक्स और शाहरुख

इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान एक सवाल के जवाब में नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख ही बिकता है।

जूली गर्ल

बता दें कि जूली में नेहा ने खुद भी इतना बिंदास रोल अदा किया था कि इसके बाद उन्हें जूली गर्ल के नाम से ही पुकारा जाने लगा।

नेहा की फिल्में

हालांकि उन्होंने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म कयामत-सिटी अंडर थ्रेट से की थी। यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी। जूली के बाद नेहा रातोंरात पॉपुलर हो गई थीं।

English Summary

Neha Dhupia birthday know why she is one the bold actress of Bollywood.