TOP 10: 2018 में सबसे ज्यादा पॉपुलर रही ये 10 फिल्में- 2.0 से लेकर सलमान की रेस 3 शामिल


साल 2018 अब खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल कई फिल्में काफी पॉपुलर रही हैं, कुछ कंट्रोवर्सी की वजह से तो कुछ शानदार कलेक्शन की वजह से। ऐसे में गूगल ने 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली टॉप 10 फिल्मों के नाम की सूची जारी है। हैरानी होगी कि इस लिस्ट में सलमान खान की टाईगर जिंदा है भी शामिल है, जो 2017 दिसंबर में रिलीज हुई थी।

Advertisement

शाहरुख खान लकी हैं कि उन्हें मुझे KISS करने का मौका मिला- कैटरीना कैफ

2018 में रिलीज फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो भारत में सिर्फ बॉलीवुड का ही नहीं.. बल्कि तमिल फिल्मों और हॉलीवुड फिल्मों का भी काफी बोलबाला रहा है। जहां एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने 222 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। वहीं, डेडपूल 2 को भी काफी पसंद किया गया।

Advertisement

गूगल द्वारा जारी की गई लिस्ट में 2.0 लिस्ट में टॉप पर है जबकि हॉलीवुड फिल्म डेडपूल 2 दसवें नंबर पर है। जाहिर है कि 2.0 इस साल की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। 600 करोड़ की इस फिल्म को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। वहीं, दो फिल्मों के साथ सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हैं।

यहां देखते हैं गूगल पर सर्च की जाने वाली 2018 की टॉप 10 फिल्में-

2.0

अक्षय कुमार और रजनीकांत की यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्म है। वहीं, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के साथ तमिल फिल्मों में डेब्यू भी किया है। अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार का एक फिल्म में साथ आना ही इसे नंबर एक पर लाता है।

Advertisement
बागी 2

टाईगर श्राफ और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म एक्शन के मामले में बहुत पॉपुलर रही। फिल्म ने 165 करोड़ का शानदार कलेक्शन भी किया है।

Advertisement
रेस 3

अब सलमान खान की इस फ्लॉप फिल्म को लोगों ने इतना सर्च क्यों किया है.. पता नहीं। ईद पर रिलीज सलमान खान की यह फिल्म अपने बेकार कंटेंट की वजह से खबरों में रही थी।

ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर

एवेंजर्स की इस फिल्म को भारत में लोगों ने बेहद पसंद किया। यही वजह है कि फिल्म को दो बार रिलीज किया गया। एवेंजर्स की इस फिल्म ने भारत में 222 करोड़ की कमाई की थी।

टाईगर जिंदा है

पांचवें नंबर पर सलमान खान की टाईगर जिंदा है। यह 2017 की क्रिसमस पर रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था।

संजू

संजय दत्त की इस बॉयोपिक फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस के साथ साथ ये फिल्म खबरों में भी छाई रही थी।

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत अपने कंट्रोवर्सी की वजह से लंबे समय तक खबरों में बनी रही थी। कंट्रोवर्सी एक बड़ा कारण है कि फिल्म रिलीज होते ही 300 करोड़ का कारोबार कर गई।

ब्लैक पैंथर

इस हॉलीवुड फिल्म ने भी भारत में बेहतरीन कमाई की है। दुनियाभर के साथ साथ यह भारत में भी पॉपुलर रही।

धड़क

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म.. और ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैरात की हिंदी रीमेक.. इन दो वजह से धड़क खबरों में बनी रही और लोगों ने सर्च किया।

डेडपूल 2

हॉलीवुड फिल्म डेडपूल 2 भी भारतीय दर्शकों के बीच पॉपुलर रही।

English Summary

Google India has released a list of most searched movies on Google in the year 2018. While 2.0 tops the list, Deadpool 2 stands tenth.