Madhuri Dixit BDay: आज भी करती हैं करोड़ों की कमाई, 10 तस्वीरें देख दिल धड़कने लगेगा


आज भले ही नए जमाने की एक्ट्रेस सिनेमा के पर्दे पर छा रही हैं। लेकिन असली स्टारडम का स्वाद केवल बॅालीवुड की चुनिंदा एक्ट्रेस ने चखा है। आलम तो ये था कि अपने नाम के अलावा फैंस ने उन्हें कई नाम दिए हैं।

Advertisement

35 सालों से बॅालीवुड पर राज करने वालीं माधुरी दीक्षित यानी कि धक धक गर्ल उन्हीं में से हैं। आज उनका 52 वां जन्मदिन है। इस साल वह करण जौहर की फिल्म कलंक के साथ टोटल धमाल में दिखाई दी। हर बार की तरह इस बार भी अपनी धक-धक गर्ल को स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए उतना उत्साहित रहा, जैसा कि पहले रहा करता था।

Advertisement

नागिन 3 के फैंस के लिए सरप्राइज , माहिर- विशाखा का ये रोमांटिक Video होश उड़ा देगा !

श्रीदेवी के बाद माधुरी एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने डांस, सांग और सुपरहिट फिल्मों की लंबी कतार के लिए लोकप्रिय हैं। 80 से लेकर 90 दशक तक बॅालीवुड की सिंगल सुपर क्वीन रह चुकी माधुरी ने अपने स्टारडम का परचम ऐसा लहराया कि वह अपने को-स्टार से अधिक फीस लेने वालीं एक्ट्रेस बन गईं।

राम-लखन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, देवदास के साथ माधुरी के पास ऐसी कई फिल्में हैं जो कि आज भी अपने सदाबहार होने की गवाही देती हैं। बॅालीवुड में आज भी उनकी डिमांड में कमी नहीं आयी है। करोड़ों की कमाई आज भी उन्हीं के हिस्से में है।

चलिए फिर यहां जानते हैं माधुरी दीक्षित के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी और उनकी अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें..

दयावान में लिप लॅाक

क्या आप जानते हैं कि विनोद खन्ना के सात दयावान फिल्म में लिप लॅाक सीन करने का पछतावा माधुरी को आज भी है।

Advertisement
बोल्ड सीन से इंकार

दयावान में बोल्ड सीन करने के बाद माधुरी ने कभी भी अपने करियर में बोल्ड फिल्म या फिर सीन करने से साफ इंकार कर दिया था।

Advertisement
सुनील गावस्कर सपने में आते थे

आपको बता दें कि माधुरी किसी फिल्म स्टार की नहीं बल्कि अपने जवानी के दिनों में क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थीं। मामला यहां तक था कि माधुरी के सपनों में भी गावस्कर साहेब आते थे।

माधुरी ने कहा वो बेहद सेक्सी

माधुरी ने एक मैगजीन से बातचीत में कहा था कि मैं सुनीस गावस्कर के लिए पागल हूं। वो बेहद सेक्सी हैं। मैंं उनके पीछे भागना चाहती हूं।

एक एपिसोड के 1 करोड़

माधुरी दीक्षित आज भी बाकी सुपरस्टार एक्ट्रेस के मुकाबले हाई फीस में काम करना पसंद करती हैं। एक टीवी शो जज करने के लिए वह हर एपिसोड के लिए 1 करोड़ की फीस लेती हैं!

300 करोड़ की मालकिन

माधुरी दीक्षित के पास इस समय तकरीबन 300 करोड़ की मालकिन हैं। प्रियंका और दीपिका इस मामले में माधुरी से काफी पीछे हैं

50 लाख से 1 करोड़

माधुरी दीक्षित अपने समय पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती थीं।

कम है लेकिन करोड़ों की कमाई

आज भले ही माधुरी कम फिल्में करती हैं लेकिन हर फिल्म के लिए वह तकरीबन 4 से 5 करोड़ कमा लेती हैं।

साल में इतने करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक माधुरी हर साल तकरीबन 40 से 50 करोड़ की कमाई कर लेती हैं। टीवी एड, टीवी शो के साथ फिल्मों को लेकर।

एक टीवी एड के लिए

ऐसी खबर थी कि माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॅा. श्रीराम नेने के साथ एक टीवी एड किया था। इसके लिए दोनों ने तकरीबन 20 से 30 करोड़ की कमाई की थी।

English Summary

Madhuri Dixit turns 52 know interesting facts about her and some rare pic