[कहानी की बैंड] शाहरूख खान की ताजा रिलीज फिल्म 'फैन' हिट साबित हो चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म ने धमाल ही कर दिया। और हमें पूरी उम्मीद है कि आपने अब तक फिल्म देख भी ली होगी।
खैर, 'फैन' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें यदि शाहरूख खान न होते तो शायद कोई भी एक्टर इस फिल्म को नहीं बचा सकता था। काफी ढ़ीली स्क्रिप्ट को शाहरूख ने अपने ताबड़तोड़ एक्टिंग से इतना शानदार कर दिया है कि दर्शकों को सिर्फ शाहरूख और शाहरूख से ही मतलब रह गया है।
SURPRISE: शाहरूख खान की 'फैन' से पहले.. सलमान खान का 'सुल्तान' तड़का!
कोई भी चीज परफेक्ट नहीं होती, उसी तरह फैन में भी आपको एक नहीं, बल्कि कई कमजोरियां दिखेंगी। क्योंकि फिल्म में शाहरूख खान हैं इसलिए एक बार तो यह फिल्म जाकर जरूर देंखे, लेकिन फिर भी फिल्म में कई ऐसी चीज़ें हैं जहां निर्देशक ने लॉजिक बिल्कुल कहीं पीछे छोड़ दिया है।
यहां पढ़िए कि फैन की कौन सी सीन देखकर आप कहेंगे- ये सीन कुछ हजम नहीं हुआ!
एक सीन में गौरव सुपरस्टार सिड कपूर को जाकर उन्हीं के वैनिटी वैन में मारता है.. और एक वीडियो लेता है। ये सीन कुछ हजम नहीं हुआ.. भईया सुपरस्टार है.. एक आम फैन को उन तक पहुंचने में साल भर लग जाए।
गौरव आर्यन खन्ना को लेकर इतना पॉसिसिव हो जाता है कि अपने दोबारा अपनी दुकान बेचकर पैसे जमाकर फिर आर्यन से बदला लेने विदेश चला जाता है। इतने समय वह घर से बाहर रहता है.. गौरव में घरवालों को क्या अपने बेटे की कोई चिंता नहीं थी! न चिंता, न फिकर.. बेटा कहां हैं, कैसा है!
मैडम तुसाद वाली सीन देखकर तो आपको मजा आएगा.. लेकिन क्या यह संभव है! कतई नहीं.. लंदन के मैडम तुसाद में घुसकर एक स्टार अपनी स्टैच्यू को तहस नहस करे, फिर पिस्तौल भी निकाल.. और लंदन की पुलिस उसे वहां से निकल जाने दे.. हा हा हा..
गौरव को आर्यन खन्ना के घर में घुसते तो दिखा दिया, लेकिन वह वहां से निकला कैसे! जाते वक्त तो सेक्यूरिटी कंफ्यूजन में जाने देता है.. लेकिन वापस आते वक्त तो गौरव को रोका जा सकता था.
बिजनेसमैन की बेटी की शादी में इतनी सेक्यूरिटी में गौरव क्रू मेंबर बनकर घुस तो जाता है.. लेकिन बदले भेष में वह फिर वहां से निकलता कैसे है.. जबकि वहां हाइ सेक्यूरिटी लगाकर रखी गई होती है।
एक सीन में जब गौरव और आर्यन खन्ना आमने सामने होते हैं, गौरव काफी ऊंचाई से नीचे समुद्र में छलांग लगा देता है। लेकिन फिर अगले ही फ्रेम वह इंडिया में सही सलामत होता है। भई इतनी शक्ति तो कॉमप्लान में भी नहीं होती। समुद्र में छलांग लगाने पर मौत नहीं हुई, चलो समझ सकते हैं, लेकिन न कोई चोट.. न परेशानी!
25 सालों से सुपरस्टार आर्यन खन्ना.. कोई उनके घर में घुसकर उनकी बीवी और बच्चों को ब्लैकमेल कर लेता है.. और कोई सेक्यूरिटी कुछ नहीं करती है.. मतलब कुछ भी.. यहां तक कि आर्यन की पत्नी भी जाकर खुद पिस्तौल निकाल लाती है, लेकिन पुलिस को खबर नहीं करती है।
गौरव कहीं भी घुस जाता है, कहीं से भी निकल आता है.. भारत ही नहीं, लंदन में भी उसे कोई नहीं रोकता। चाहे जितनी भी बड़ी जगह हो। कोई सेक्यूरिटी उसे नहीं रोक पाता है.. वाह!
यहां पढ़ें-
BOX OFFICE: शाहरूख खान के 'फैन' की शानदार ओपनिंग.. 2016 की सबसे बड़ी फिल्म!
- कहानी की Band: अक्षय कुमार की 'रूस्तम'.. सुपरस्टार हैं तो LOGIC की क्या जरूरत!
- #SorrySalman: सुलतान के ये डायलॉग...हाजमोला से भी हजम नहीं हुए
- कहानी की Band: सलमान खान की 'सुल्तान'.. सुपरस्टार हैं तो LOGIC की क्या जरूरत!
- SHOCK: सलमान खान ने देखी फिल्म.. फिर भी इतनी गलतियां
- कहानी की Band: न सलमान होते.. न होती 'प्रेम रतन धन पायो'!
- कहानी की Band: सलमान को हो जाती जेल.. नहीं बनते 'बजरंगी भाईजान'!
- कहानी की बैंड: सलमान, ऋतिक, करीना की ऐसी दशभक्ति से भगवान बचाए!
- कहानी की BAND: तनु वेड्स मनु, सलमान, ऋतिक नहीं माधवन की फैन!
- कहानी की बैंड: विक्की डोनर, सेंसर बोर्ड ऐसा होता तो 'SPERM' बोलना भी...गंदी बात!
- कहानी की Band: तो आपको शाहरूख से मिलती 'जादू की झप्पी'
- कहानी की Band: तो ऐश से शाहरूख कहते....'कहो न प्यार है'
- कहानी की Band: पीके, कम से कम सुशांत की कॉस्ट्यूम तो चेंज कर देते