ईद बॉक्स ऑफिस: देखिए सलमान खान का SCORE CARD, सबसे बड़ी ईद लेकिन फिर भी नंबर 2


सलमान खान का मतलब ईद और ईद का मतलब सलमान खान। ये बात अब बॉलीवुड जानता है, डायरेक्टर जानते हैं, फैन्स जानते हैं, क्रिटिक्स जानते हैं और खुद सलमान खान भी जानते हैं। तभी तो हर साल सलमान फैन्स को ईद पर खुश करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि पिछले दो सालों से लगातार सलमान निराश कर रहे थे।

Advertisement

लेकिन भारत की ईद के साथ सलमान खान ने अपनी सबसे बड़ी ईद ओपनिंग और बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दे दी है। लगभग 42 करोड़ की ओपनिंग के साथ भारत, सलमान खान की ईद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

Advertisement

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत, अली अब्बास ज़फर के साथ सलमान खान की लगातार तीसरी बंपर ओपनिंग फिल्म है। इससे पहले सुलतान और टाईगर ज़िंदा है ने भी बॉलीवुड को बंपर ओपनिंग दी है। वहीं सलमान खान के 28 साल के करियर की ये 14वीं बंपर ओपनिंग है। देखा जाए तो ईद को बॉक्स ऑफिस किंग सलमान खान ने ही बनाया है।

अगर पिछले दो दशकों का रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो सलमान खान ने ईद के साथ बॉक्स ऑफिस को हर साल बेहतर बनाया है। इसी के साथ उन्होंने अपना भी रिकॉर्ड लगातार सुधारा है। देखिए सलमान खान का ईद स्कोर कार्ड

वांटेड

रिलीज़ - ईद 2009
स्क्रीन - 1400
ओपनिंग डे कलेक्शन - 5.2 करोड़ रूपये

Advertisement
दबंग

रिलीज़ - ईद 2010
स्क्रीन - 1900
ओपनिंग डे - 15.1 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 190 प्रतिशत

Advertisement
बॉडीगार्ड

रिलीज़ - 2011
स्क्रीन - 2800
ओपनिंग डे - 21.4 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 42%

एक था टाईगर

रिलीज़ - 2012
स्क्रीन - 3400
ओपनिंग डे - 32.9 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 54%

चेन्नई एक्सप्रेस

रिलीज़ - 2013
स्क्रीन - 3600
ओपनिंग डे - 33.1 करोड़

किक

रिलीज़ - 2014
स्क्रीन - 4000
ओपनिंग डे - 26.5 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 20%

बजरंगी भाईजान

रिलीज़ - ईद 2015
स्क्रीन - 4100
ओपनिंग डे - 27.25 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 3%

सुलतान

रिलीज़ - ईद 2016
स्क्रीन - 4400
ओपनिंग डे - 36.54 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 34%

ट्यूबलाइट

रिलीज़ - ईद 2017
स्क्रीन - 4500
ओपनिंग डे - 21 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 0 प्रतिशत

रेस 3

रिलीज़ - ईद 2018
स्क्रीन - 4200
ओपनिंग डे - 29 करोड़
पिछली फिल्म से बढ़त - 2%

कितनी कमाएगी भारत

इनमें से सभी फिल्में ईद पर या ईद के बाद वाली छुट्टी पर रिलीज़ हुई थी जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस को भरपूर मिला। केवल सुलतान ईद पर रिलीज़ हुई थी और छुट्टी का फायदा उठा पाई थी।

English Summary

Salman Khan has given his biggest Eid opening in Bharat beating his previous record for Sultan which stands at 36 crore opening day.