90s की 10 सुपरस्टार एक्ट्रेस, जो आज भी कर सकती हैं Dhamaka, जानें कौन


आज बॉलीवुड की एक सुपरस्टार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 44 साल की हो गई हैं। वहीं उन्हें देखकर तो आज भी उनके पुराने दिन याद आ जाते हैं। करिश्मा कपूर उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से हैं जो शादी के बाद अचानक फिल्मों से गायब हो गई थीं। उनकी शादी के बाद कमबैक की खबरें तो बहुत आईं लेकिन काफी समय तक करिश्मा फिल्मों से गायब ही रहीं। वहीं उन्होंने कमबैक किया भी तब तक लोग उन्हें भूल चुके थे। वहीं करिश्मा ने फिर से कोशिश करने के बारे में नहीं सोचा। जबकि उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

[8 फिल्में और अक्षय कुमार का धमाकेदार अंदाज, मॉर्डन देशभक्त, ताबड़तोड़ सुपरहिट]

Advertisement

करिश्मा ने करियर के पीक में शादी की थी और उनसे फैंस को उम्मीद थी कि वे शादी के बाद फिल्में नहीं छोड़ेंगी लेकिन करिश्मा ने फैंस को निराश करते हुए कई सालों तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी। ये एक्ट्रेसेस अपने दौर की सुपरस्टार्स में से हैं लेकिन इस दौर में न सिर्फ बड़े पर्दे से बल्कि लाइमलाइट से ही गायब हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उनकी फैन फॉलोइंग खत्म हो गई है।

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके कमबैक का लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं इनमें से कईयों के तो कमबैक की खबरें भी आईं लेकिन ये सिर्फ अफवाहें ही बनकर रह गईं। आगे जानें बॉलीवुड की उन 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्हें आज भी लोग स्क्रीन पर देखना पसंद करेंगे-

भाग्यश्री

भाग्यश्री सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ही अलविदा कर दिया। हालांकि उनके कमबैक के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 90s के दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकींममता कुलकर्णी यूं तो बॉलीवुड में काफी वक्त से गायब हैं लेकिन उनके कमबैक के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
मधु

वहीं एक्ट्रेस मधु भी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकी हैं लेकिन उन्होंने खुद को फिल्मों से एकदम दूर कर लिया है।

महिमा चौधरी

वहीं महिमा चौधरी भी बॉलीवुड से दूर हो चुकी हैं लेकिन उनके कमबैक की खबरें आती रहती हैं।

सोनाली बेंद्रे

वहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वे अभी भी उतनी ही खूबसूरत हैं, वे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।

मीनाक्षी शिशाद्री

मीनाक्षी शिशाद्री भी ऐसी ही एक्ट्रेसेस में से हैं। उन्हें भी कमबैक करना चाहिए।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन अक्सर अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन उनके कमबैक को लेकर कोई खबर नहीं है।

आयशा झूल्का

आयशा झूल्का भी 90s की उन सुपरस्टार एक्ट्रेससे में से हैं, जिन्हें कमबैक करना चाहिए।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्हें लेकर भी फैंस को लगता है कि करिश्मा को कमबैक करना चाहिए।

उर्मिला मातोंडकर

हाल ही में खबरें आई थीं कि बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मांतोडकर भी दशकों बाद बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। हालांकि ये उनका प्रॉपर कमबैक तो नहीं हैस वे सिर्फ एक आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी।

English Summary

10 super star actress from 90s who should comeback to films.