उरी ने तोड़े सारे BOX OFFICE रिकॉर्ड्स- 47वें दिन भी कर रही है धुआंधार कमाई


विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में 47 दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन खास बात है कि फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। इसके पीछे IAF द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक 2 को भी कारण माना जा रहा है। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 235.92 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

Advertisement

'टोटल धमाल' के 5 दिन पूरे- अजय देवगन का 'सुपरहिट' तहलका जारी है

अपने आठवें हफ्ते में भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। यह बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्मों के साथ संभव नहीं हो पाया है। तीन दिनों में फिल्म सिनेमाघरों में अपने 50 दिन पूरी करेगी। ट्रे़ड पंडितों की मानें तो उरी बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है।

Advertisement

उरी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार रिकॉर्ड कायम किये हैं। रणवीर सिंह की गली बॉय और अजय देवगन की टोटल धमाल ने फिल्म की कलेक्शन पर थोड़ी लगाम तो जरूर लगाई। लेकिन फिल्म को रोक नहीं पाए। इन फिल्मों के बीच भी उरी ने सातवें वीकेंड पर 4 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली थी।

सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म

25 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 838.84 % मुनाफा कमा लिया है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Advertisement
Imdb में सबसे आगे

उरी ने सारी भारतीय फिल्मों को पछाड़ते हुए Imdb की बेस्ट भारतीय फिल्मों में पहला स्थान ले लिया है। फिल्म के पास 9 रेटिंग है, जो कि ना सिर्फ आज तक की सारी हिंदी फिल्मों से ज़्यादा है बल्कि भारत में बनी हर फिल्म से आगे है।

Advertisement
विकी कौशल का रिकॉर्ड

उरी विकी कौशल की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। राजी और संजू भी विकी कौशल की सुपरहिट फिल्में थीं.. लेकिन जहां राजी में सारा क्रेडिट आलिया के नाम गया.. वहीं, संजू में मुख्य किरदार में रणबीर कपूर थे।

बनाया 'खास' रिकॉर्ड

अब तक माना जाता था कि जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती हैं.. लेकिन उरी ने इस वहम को भी दूर कर दिया।

सबसे बड़ी वॉर फिल्म

उरी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली वॉर फिल्म बन चुकी है।

निर्देशक का रिकॉर्ड

निर्देशक आदित्य धर ने इस फिल्म से डेब्यू किया है.. और यह उनकी निर्देशिक पहली 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

English Summary

Vicky Kaushal's Uri The Surgical strike completes 47 days successfully, creates record on box office.