BOX OFFICE: विकी कौशल की उरी ने तोड़ा अगला रिकॉर्ड- रणवीर सिंह की सिंबा भी पीछे


विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में 53 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अब तक 240.70 करोड़ तक की कमाई कर ली है। और इसी के साथ विकी कौशल ने रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे कर दिया है। उरी बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

Advertisement

औंधे मुंह गिरी सुशांत सिंह राजपूत की 'सोनचिड़िया'- भूमि पेडनेकर की पहली फ्लॉप

सिंबा ने 240.22 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, उरी की कमाई 240 करोड़ के बाद भी जारी है। लंबे समय के बाद किसी फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किये हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अपने आठवें हफ्ते में भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। गली बॉय, टोटल धमाल और लुका छुपी के बीच भी उरी की कमाई जारी है।

Advertisement

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो उरी बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। यह मध्यम बजट वाली पहली फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ पार किया है। साथ ही वर्ल्डवाइड सुपरहिट रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ पार जा चुकी है।

यहां जानते हैं उरी के कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-

सबसे बड़ी वॉर फिल्म

उरी 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली वॉर फिल्म बन चुकी है।

Advertisement
सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म

25 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 861.52 % मुनाफा कमा लिया है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Advertisement
Imdb में सबसे आगे

उरी ने सारी भारतीय फिल्मों को पछाड़ते हुए Imdb की बेस्ट भारतीय फिल्मों में पहला स्थान ले लिया है। फिल्म के पास 9 रेटिंग है, जो कि ना सिर्फ आज तक की सारी हिंदी फिल्मों से ज़्यादा है बल्कि भारत में बनी हर फिल्म से आगे है।

विकी कौशल का रिकॉर्ड

उरी विकी कौशल की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। राजी और संजू भी विकी कौशल की सुपरहिट फिल्में थीं.. लेकिन जहां राजी में सारा क्रेडिट आलिया के नाम गया.. वहीं, संजू में मुख्य किरदार में रणबीर कपूर थे।

निर्देशक का रिकॉर्ड

निर्देशक आदित्य धर ने इस फिल्म से डेब्यू किया है.. और यह उनकी निर्देशिक पहली 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि किसी निर्देशक की पहली फिल्म ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही हो।

बनाया 'खास' रिकॉर्ड

अब तक माना जाता था कि जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती हैं.. लेकिन उरी ने इस वहम को भी दूर कर दिया।

English Summary

Vicky Kaushal's Uri The Surgical strike beats Ranveer singh's Simmba, creates record on box office.