टाइगर श्रॉफ का 165 करोड़ी Dhamaka, रिकॉर्डतोड़ कमाई, फैंस के लिए सरप्राइज


टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 की कमाई रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। अब एक बार फिर फिल्म ने एक और वीकेंड पर दबाकर कमाई की है। अब तक फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है 165.50 करोड़। इसी के साथ बागी 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन फिल्म बन चुकी है। 2018 में कमाई के मामले में बागी 2 अब सिर्फ 2 फिल्मों से ही पीछे है।

Advertisement

[Cannes 2018: दीपिका की S*XY ड्रेस पर मत जाना, इतना बड़ा झोल.. वायरल हुई तस्वीर]

Advertisement

बागी 2 से बॉक्स ऑफिस पर अभी तक पद्मावत और एवेंजर्स इनफिनिटी वार आगे चल रही है। इसके अलावा खास बात ये भी है मात्र दो फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस दिशा ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा इस फिल्म में मनोज बाजपेई, रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर, दर्शन कुमार और दीपक डोबरियाल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे। फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर टाइगर श्रॉफ ने भी दर्शकों का आभार जताया है। टाइगर ने ट्वीट कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

इतना ही नहीं, बागी 2 के साथ टाईगर श्रॉफ ने आखिरकार 100 करोड़ क्लब और 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। 2018, यंग स्टार्स के लिए काफी लकी रहा है। इस साल कई स्टार्स ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इस साल शाहिद कपूर ने पद्मावत के साथ और सोनू के टीटू की स्वीटी की स्टारकास्ट नुसरत भरूच, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। मिलिए बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब स्टार्स से -

रणवीर सिंह

फिल्में - राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत
लाइफटाइम कलेक्शन - 110 करोड़, 184 करोड़, 280 करोड़
हिट पॉइंट - लाजवाब एक्टर

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया गदर, हज़ारों लोगों के बीच लगाए ज़ोरदार ठुमके

Advertisement
वरूण धवन

फिल्में - एबीसीडी 2, दिलवाले, बदरीनाथ की दुल्हनिया
लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़, 148 करोड़, 119 करोड़
हिट पॉइंट - सलमान खान का छोटा रूप, बच्चों में फेवरिट

'Rakhi Sawant हो गईं Dubai में फरार, भारत वापसी करते ही एक्ट्रेस की होगी गिरफ्तारी'

Advertisement
सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्में - एक विलेन
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़
हिट पॉइंट - लड़कियों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनका एंग्री यंग मैन अवतार काफी हिट है।

Bhojpuri Video: लंदन में रोमांस करते देखे आम्रपाली दुबे और निरहुआ, बीच सड़क पर फरमाया इश्क़, देखें वीडियो

श्रद्धा कपूर

फिल्में - एक विलेन, एबीसीडी 2
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़, 102 करोड़
हिट पॉइंट - श्रद्धा कपूर का चुलबुला अवतार और उनकी भीगी - भागी अदाएं!

आलिया भट्ट

फिल्में - 2 स्टेट्स, बदरीनाथ की दुल्हनिया
लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़, 119 करोड़
हिट पॉइंट - शानदार एक्टर, हर फिल्म के साथ बेहतर

अर्जुन कपूर

फिल्में - 2 स्टेट्स
लाइफटाइम कलेक्शन - 102 करोड़
हिट पॉइंट - लड़कियों के बीच सुपरहॉट और महा फेवरिट!

कंगना रनौत

फिल्में - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
लाइफटाइम कलेक्शन - 152 करोड़
हिट पॉइंट - बोल्ड बयान और मुंहफट अंदाज़ से लोगों में फेवरिट, बेहतरीन एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत

फिल्में - एम एस धोनी
लाइफटाइम कलेक्शन - 133 करोड़
हिट पॉइंट - टीवी से फिल्में और लड़कियों के फेवरिट

दीपिका पादुकोण

फिल्में - ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, रेस 2, राम लीला, बाजरीव मस्तानी, पद्मावत
लाइफटाइम कलेक्शन - 190 करोड़, 220 करोड़, 102 करोड़, 110 करोड़, 184 करोड़, 280 करोड़
हिट पॉइंट - बॉलीवुड की क्वीन, हर रोल में फिट

रणबीर कपूर

फिल्में - ये जवानी है दीवानी
लाइफटाइम कलेक्शन - 190 करोड़
हिट पॉइंट - सबके फेवरिट, हर रोल में फिट

परिणीति चोपड़ा

फिल्में - गोलमाल अगेन
लाइफटाइम कलेक्शन - 205 करोड़
हिट पॉइंट - चुलबुले अंदाज़ से जीता है दिल

English Summary

Tiger Shroff starer Baghi 2 became third highest grosser film of this year.