Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सोनचिड़िया' देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन खास दर्शक नहीं मिले, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, फिल्म काफी कम स्क्रीन पर रिलीज हो पाई है। जबकि इसके साथ ही रिलीज फिल्म लुका छुपी को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन दी गई है।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म कहानी के मामले में कहीं ना कहीं ढ़ीली रह गई। मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खिंचने में असमर्थ रही है। सोनचिड़िया ने शुक्रवार को महज 4 करोड़ की कमाई की है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाएगी। हालांकि यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल गई तो कमाई में बढ़ोतरी दिख सकती है। लेकिन यह वीकेंड के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस फिल्म के सामने ना सिर्फ कार्तिक आर्यन की लुका छुपी है.. बल्कि अजय देवगन की टोटल धमाल भी है। जाहिर है इन दो फिल्मों का असर सोनचिड़िया पर भी दिखेगा। यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में- रणवीर सिंह- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय ने 19.40 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। फिल्म सुपरहिट रही। अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म ने 16.50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया था। 2019 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका। फिल्म ने 8.75 करोड़ से शुरुआत की थी। विकी कौशल की फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग दी थी। आज फिल्म 238 करोड़ तक पहुंच चुकी है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर ठाकरे बॉयोपिक ने 6 करोड़ की तगड़ी शुरुआत दी थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित इस फिल्म ने 4.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी।