BOX OFFICE: दूसरे वीकेंड भी कबीर सिंह का धमाका जारी- 2019 की सबसे बड़ी फिल्म


पद्मावत हो या कबीर सिंह, फिल्मों को कंट्रोवर्सी में आने का हमेशा फायदा ही मिला है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने दूसरे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस 235.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। भले ही फिल्म विवादों में रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन दिया है।

Advertisement

'जजमेंटल है क्या' इवेंट में पत्रकार से लड़ पड़ीं कंगना रनौत- Video VIRAL

कबीर सिंह जबसे रिलीज हुई है, फिल्म विवादों में रही। पहले फिल्म के कंटेंट को लेकर.. और अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के इंटरव्यू को लेकर। हाल ही में निर्देशक ने एक इंटरव्यू दिया, जहां फिल्म को डिफेंड करते हुए उन्होंने कहा- यदि आप किसी से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी भी होनी चाहिए, नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते।

Advertisement

जाहिर है इस बयान के बाद संदीप की जमकर आलोचना की जा रही है। लेकिन अब निर्देशक ने सफाई दी है कि उनके बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा-आदमी ही नहीं ये चीज महिलाओं के लिए भी है। मैंने ये बात दोनाें के लिए कही थी। लेकिन दुख की बात है कि इसे गलत तरीके से लिया गया।

यहां जानें 2019 की टॉप कमाने वाली फिल्में-

कबीर सिंह

शाहिद कपूर की फिल्म 20 दिनों में ही 235 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जाहिर है यह एक- दो दिनों में ही उरी को पीछे कर देगी और 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।

Advertisement
उरी

विकी कौशल की फिल्म उरी अब तक 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। उरी ने 244 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

Advertisement
भारत

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ने 209.36 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म हिट हो चुकी है।

टोटल धमाल

अजय देवगन- अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित की टोटल धमाल ने 150.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह कॉमेडी फिल्म भी हिट रही है।

केसरी

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है।

गली बॉय

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने 137 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म हिट रही है।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh to become highest grosser of 2019. Film crossed 235 crore mark after second weekend.