BOX OFFICE: शाहिद कपूर ने शाहरुख खान को भी किया पीछे- कबीर सिंह का धमाका जारी


शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है। साथ ही शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को भी पीछे कर चुकी है। कबीर सिंह अब तक 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह शाहिद कपूर की पहली 200 करोड़ी फिल्म है।

Advertisement

बहन सुनैना रोशन की कंट्रोवर्सी पर बोले ऋतिक रोशन

कोई शक नहीं कि शाहिद कपूर के लिए भी यह फिल्म किसी सरप्राइज से कम नहीं। फिल्म के निर्देशक ने भी कहा कि, फिल्म से सफलता की उम्मीद की गई थी। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि कबीर सिंह 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। खासकर इसीलिए क्योंकि यह एक रीमेक फिल्म थी।

Advertisement

कबीर सिंह को विवादों का भी खूब फायदा मिला। जबसे फिल्म रिलीज हुई विवादों में ही रही। पहले फिल्म के कंटेंट को लेकर.. और अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के इंटरव्यू को लेकर। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। दो हफ्तों के बाद भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।

बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के करियर की पहली 100 करोड़ी, 200 करोड़ी बन चुकी है कबीर सिंह। फिल्म ने अब तक 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.. जबकि कमाई अभी जारी है।

Advertisement
शाहरुख खान

शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने 226 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

Advertisement
सलमान खान

सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है टाईगर जिंदा है। फिल्म ने भारत में 339 करोड़ का बिजनेस किया था।

आमिर खान

आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है दंगल.. जो कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म ने 387 करोड़ का बिजनेस किया था।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की टॉप फिल्म है कृष 3.. फिल्म ने 240 करोड़ का कारोबार किया था।

अजय देवगन

वहीं, अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है गोलमाल अगेन। फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है केसरी। फिल्म ने 148 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं, साउथ में बनी फिल्म 2.0 अक्षय की कुल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 188 करोड़ कमाया था।

English Summary

Shahid Kapoor's Kabir Singh surpassed Shahrukh Khan's highest grosser Chennai Express on box office. Know superstars highest grossing films.