BOX OFFICE: शाहिद कपूर के कबीर सिंह की धमाकेदार ओपनिंग- जानें पहने दिन का कलेक्शन


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह रिलीज हो चुकी है और आम पब्लिक को फिल्म पसंद भी आ रही है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन शाहिद कपूर ने बेतहाशा तारीफें लूटी हैं। कबीर सिंह के किरदार में शाहिद ने दमदार परर्फोमेंस दिया है। बता दें, पहले दिन फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग दी है।

Advertisement

'टिप टिप बरसा पानी' रीमेक कोई और एक्टर करता तो मुझे अफसोस होता

रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को फिल्म ने 20 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यह आंकड़ा काफी जबरदस्त है और उम्मीद की जा सकती है कि वीकेंड पर फिल्म 50 करोड़ तक पार कर जाएगी। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

फिल्म में इमोशन, ड्रामा, एक्शन सभी कुछ है। संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शाहिद कपूर फैंस को खुश कर दिया है। वीकेंड के बाद फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म आराम से हिट हो सकती है।

यहां जानें 2019 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

एवेंजर्स एंडगेम

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में 53.10 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। यह भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है।

Advertisement
भारत

वहीं, सलमान खान की भारत ने 42.30 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। यह सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर बनी।

Advertisement
केसरी

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी ने 21.06 करोड़ से शुरुआत की थी। फिल्म हिट रही।

गली बॉय

वहीं, रणवीर सिंह की गली बॉय भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 19.60 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

टोटल धमाल

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर यह मल्टीस्टारर फिल्म ने 16.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

टाईगर श्राफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने 12.06 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh First released on Friday. Know first day, Friday Box Office Collection.