BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब में कबीर सिंह की धमाकेदार एंट्री- सलमान खान भी होंगे पीछे!


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 13 दिनों में फिल्म ने 205 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 और 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिलहाल यह 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

Advertisement

SHOCKING खुलासा- ''आदित्य पंचोली ने ड्रग्स देकर कार में मेरे साथ दुष्कर्म किया''

साल 2019 बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो अब सिर्फ 3 बॉलीवुड फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। विकी कौशल की उरी (244 करोड़), सलमान खान की भारत (209 करोड़) और शाहिद कपूर की कबीर सिंह। ट्रेड पंडितों की मानें तो कबीर सिंह का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है।

Advertisement

लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 230 प्रतिशत तक का मुनाफा भी कमा लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 250 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

बहरहाल, यहां देंखे शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

कबीर सिंह

कबीर सिंह - 205 करोड़ (13 दिनों में)

बतौर सोलो हीरो शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म।

Advertisement
पद्मावत

शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

Advertisement
आर राजकुमार

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने 66 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऐवरेज रही थी।

हैदर

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बहुत तारीफ मिली थी। फिल्म ने 60 करोड़ का बिजनेस किया था।

शानदार

आलिया भट्ट- शाहिद कपूर की फिल्म शानदार ने 43 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।

कमीने

कमीने ने बॉक्स ऑफिस पर 41.42 करोड़ की कमाई की थी। इसे शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

बत्ती गुल मीटर चालू

शाहिद कपूर की कबीर सिंह से पिछली फिल्म थी बत्ती गुल मीटर चालू। 37.73 करोड़ के साथ फिल्म फ्लॉप रही थी।

फटा पोस्टर निकला हीरो

36.53 करोड़ कलेक्शन के साथ शाहिद कपूर- इलियाना डिक्रूज की ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh crossed 200 crore mark on it's 13th day. Film will surpass Salman Khan's Bharat on Day 14.