BOX OFFICE: शाहिद कपूर का तहलका- कबीर सिंह का जबरदस्त रहा वीकेंड कलेक्शन


Recommended Video

Kabir Singh Box Office Weekend Collection: Shahid Kapoor | Kiara Advani | Sandeep Vanga | FilmiBeat

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। वीकेंड तक फिल्म ने 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है, जो कि शानदार है। कोई शक नहीं कि यह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। कबीर सिंह आम पब्लिक को काफी पसंद आ रही है। खासकर शाहिद कपूर ने बेतहाशा तारीफें लूटी हैं।

Advertisement

'संजय दत्त से मनमुटाव के बाद कोई मुझे काम नहीं दे रहा था, मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी'

रविवार को फिल्म ने 70-75 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई.. और फिल्म ने लगभग 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि यह शाहिद की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सिंगल थियेटर हो या मल्टीप्लेक्स लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है।

Advertisement

रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म और निर्देशक की जीत मान सकते हैं। संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शाहिद कपूर फैंस को खुश कर दिया है। सोमवार से फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म हिट हो चुकी है।

यहां जानें बॉक्स ऑफिस हाल-

100 करोड़ी फिल्म

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह शाहिद कपूर की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।

Advertisement
शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग

20.21 करोड़ के साथ कबीर सिंह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने पद्मावत (19 करोड़) की ओपनिंग को भी पार कर दिया है।

Advertisement
फिल्म को मिला फायदा

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वाद- विवाद भी चल रहा है। फिल्म की पुरुषसत्तात्मक मानसिकता को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। जिसका कहीं ना कहीं फिल्म को फायदा मिल रहा है।

दूसरी सबसे बड़ी एडल्ट फिल्म

कबीर सिंह को A सर्टिफिकेट दिया गया है। बता दें, A रेटेड फिल्मों में यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है। पहले नंबर पर है 20.52 करोड़ के साथ जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते'।

बजट और कमाई

इस फिल्म की मेकिंग, प्रिंट्स और पब्लिसिटी सहित कुल लागत होती है लगभग 60 करोड़ रुपये। फिल्म का बजट तो हालांकि राइट्स से वसूल हो चुका है। लेकिन थियेट्रिकल हिट के लिए फिल्म को कम से कम 80 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करना होगा। जो कि फिल्म दो दिनों में पार कर जाएगी।

शाहिद कपूर

बत्ती गुल मीटर चालू की असफलता के बाद शाहिद कपूर को एक हिट फिल्म की बेसब्री से दरकार थी, जिसे कबीर सिंह ने पूरा कर दिया। शाहिद की यह फिल्म हिट हो चुकी है।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh getting bigger and bigger on box office. Know weekend Box Office Collection.