BOX OFFICE: कबीर सिंह ने पूरे किये 10 दिन- ताबड़तोड़ कमाई के साथ टॉप 3 में शामिल


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 10 दिनों में ही यह 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Advertisement

आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'- शानदार रहा पहला वीकेंड, जानें कलेक्शन

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है। कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने काफी तारीफें लूटी हैं। लंबे समय के बाद शाहिद के हाथों सोलो ब्लॉकबस्टर लगी है।

Advertisement

लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 190 प्रतिशत तक का मुनाफा भी कमा लिया है। सिंगल थियेटर हो या मल्टीप्लेक्स लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म और निर्देशक की जीत मान सकते हैं।

यहां जानें 2019 की टॉप कमाने वाली फिल्में-

उरी

विकी कौशल की फिल्म उरी अब तक 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। उरी ने 244 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

Advertisement
भारत

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ने अब तक 209.36 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म हिट हो चुकी है।

Advertisement
कबीर सिंह

शाहिद कपूर की फिल्म टॉप 3 में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 170 करोड़ पार कर लिया है। यह शाहिद की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

टोटल धमाल

अजय देवगन- अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित की टोटल धमाल ने 150.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह कॉमेडी फिल्म भी हिट रही है।

केसरी

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है।

गली बॉय

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने 137 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म हिट रही है।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh completes 10 days on box office. Film is now a blockbuster with over 170 crore collection.