BOX OFFICE: भारत के 14 दिन पूरे- 200 करोड़ क्लब में हुई सलमान खान की जबदस्त एंट्री


अली अब्बास जफर की फिल्म भारत ने 14 दिन पूरे कर लिये हैं और अपने दूसरे मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म हिट हो चुकी है। हालांकि अब फिल्म का कलेक्शन भी काफी धीमा पड़ चुका है। 14वें दिन फिल्म ने 2.32 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 201.86 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Advertisement

20 Years: 'हम दिल दे चुके सनम' का क्लाईमैक्स बदलना चाहते थे सलमान खान

जाहिर है भारत अब 300 करोड़ तक नहीं पहुंच पाएगी। टाईगर जिंदा है के बाद अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी साथ आई थी, लिहाजा सभी को 300 करोड़ी फिल्म की उम्मीद थी। लेकिन पहले हफ्ते ही धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ठंडी पड़ गई।

Advertisement

देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म विकी कौशल की 'उरी' को पार कर पाती है या नहीं। 244 करोड़ के साथ उरी इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि 200 करोड़ में सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड सलमान खान बना चुके हैं। 200 करोड़ पार करने वाली यह सलमान की छठी फिल्म है।

यहां जानें सलमान खान की टॉप कमाई करने वाली फिल्में-

टाईगर जिंदा है

दिसंबर 2017 में रिलीज सलमान खान- कैटरीना कैफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म टाईगर जिंदा है सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

Advertisement
बजरंगी भाईजान

2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 320.65 करोड़ कमाया था।

Advertisement
सुल्तान

2016 में रिलीज सुल्तान ने 300 करोड़ पार कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में सलमान- अनुष्का दोनों रेस्लिंग करते दिखे थे।

किक

2014 में आई किक.. फिल्म ने 233 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म सुपरहिट रही थी।

प्रेम रतन धन पायो

दिवाली पर रिलीज सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने 207 का कलेक्शन किया था। इस फिल्म से सालों बाद सूरज बड़जात्या और सलमान साथ आए थे।

भारत

वहीं, सलमान की लेटेस्ट फिल्म भारत भी टॉप 6 में शामिल हो चुकी है। भारत ने अब तक 201.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.. कमाई अभी भी जारी है।

एक था टाईगर

2012 में आई फिल्म एक था टाईगर.. फिल्म ने 198 करोड़ की कमाई की थी।

English Summary

Salman Khan- Katrina Kaif's Bharat crossed 200 crore mark on box office on it's 14th day. Film is a box office superhit.