ताबड़तोड़ कमाई के साथ 100 करोड़ पार, दो सुपरस्टार्स की निलक पड़ी, स्त्री ने बनाया नया रिकॉर्ड


इन दिनों बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म न सिर्फ जबरदस्त तारीफें पा रही है। बल्कि ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है, हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री की। स्त्री ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। हाल ही में इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना डाला है। 11 दिनों में फिल्म ने अब तक 85.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं इसी के साथ ये साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

Advertisement

[सलमान खान कितनी भी कोशिश कर लें, Flop ही हो गए ये 10 स्टार, 3 साल पहले की कहानी]

Advertisement

20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। जहां एक तरफ स्त्री घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 100 करोड़ के क्लब तक बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने वार्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई 107 करोड़ हो गई है। जो वाकई छोटे बजट में बनी फिल्म के लिए काफी बड़ी सफलता है।

वहीं ये फिल्म श्रद्धा कपूर के लिए भी वरदान साबित हुई है। स्त्री श्रद्धा कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म हो चुकी है। वहीं अगर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती है तो राजकुमार राव के लिए ये पहली 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी। तो इसी बात पर आगे जानें इस साल की 8 बड़ी 100 करोड़ी फिल्मों की पूरी लिस्ट-

संजू

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। संजू ने 342 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

शेखर सुमन के साथ इंटिमेट सीन देते हुए कैसा था रेखा का हाल? अभिनेता ने किया चौकाने वाला खुलासा!

Advertisement
पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। लेकिन बिग बजट होने की वजह से फिल्म सबसे मुनाफेदार साबित नहीं हो पाई।

हाइट की वजह से किया रिजेक्ट, ये हसीना आज हैं भोजपुरी की लेडी अमिताभ बच्चन

Advertisement
रेस 3

173 करोड़ के साथ सलमान खान की फिल्म रेस 3 ऐवरेज रही है। बता दें, फिल्म का बजट ही 150 करोड़ था।

15 साल की उम्र में शादी, 17 साल की उम्र में मां बन गई थी ये एक्ट्रेस, 70 के दशक में थी खुद की मर्सिडीज कार

बागी 2

टाईगर श्राफ- दिशा पटानी की बागी 2 ने 165 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म सुपरहिट रही।

राजी

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राज़ी ने 121 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

सोनू के टीटू की स्वीटी

लव रंजन की यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने 109 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

गोल्ड

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने अब तक 107 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

रेड

वहीं, मार्च में रिलीज अजय देवगन की फिल्म रेड ने 101 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म हिट रही है।

English Summary

Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor starer Stree cross 100 crore worldwide