शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई कबीर सिंह- सिर्फ 3 दिनों में


शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने महज 3 दिनों में 70.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ फिल्म शाहिद कपूर की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। जी हां, पद्मावत भले ही 300 करोड़ी फिल्म थी, लेकिन उसे सिर्फ शाहिद की फिल्म नहीं कहा जा सकता। लेकिन कबीर सिंह के साथ शाहिद अलग ही ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं।

Advertisement

बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनेगी 'बागी 3'- ऐसे तैयारी कर रहे हैं टाईगर श्राफ

कबीर सिंह ने ना सिर्फ शाहिद कपूर को उनके करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन दिया। बल्कि ये फिल्म शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म भी साबित होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो कबीर सिंह इस हफ्ते 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

Advertisement

पहले वीकेंड का कलेक्शन देंखे तो कबीर सिंह ने अजय देवगन की टोटल धमाल को भी पार कर दिया है। इस लिहाज से फिल्म 150 करोड़ तक जा सकती है। फिल्म को आम पब्लिक पसंद तो कर रही है। लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रहे वाद विवाद का भी काफी फायदा मिल रहा है। फिल्म की पुरुषसत्तात्मक मानसिकता को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

बहरहाल, यहां देंखे शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

कबीर सिंह

कबीर सिंह - 70.83 करोड़ (3 दिनों में)

बतौर सोलो हीरो शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म।

Advertisement
आर राजकुमार

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने 66 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऐवरेज रही थी।

Advertisement
हैदर

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बहुत तारीफ मिली थी। फिल्म ने 60 करोड़ का बिजनेस किया था।

शानदार

आलिया भट्ट- शाहिद कपूर की फिल्म शानदार ने 43 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।

कमीने

कमीने ने बॉक्स ऑफिस पर 41.42 करोड़ की कमाई की थी। इसे शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

बत्ती गुल मीटर चालू

शाहिद कपूर की कबीर सिंह से पिछली फिल्म थी बत्ती गुल मीटर चालू। 37.73 करोड़ के साथ फिल्म फ्लॉप रही थी।

फटा पोस्टर निकला हीरो

36.53 करोड़ कलेक्शन के साथ शाहिद कपूर की ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।

English Summary

Kabir Singh becomes Shahid Kapoor’s highest grossing film in just 3 days. Film made 70.83 crore on box office on its first weekend.