कबीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ कमाई- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहिद का धमाका


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने भारत में 190.64 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास बात है कि आने वाले दो दिनों के कलेक्शन के साथ 'कबीर सिंह' सलमान खान की फिल्म 'भारत' को पीछे छोड़ देगी।

Advertisement

कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानिए एक्टर का जवाब

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है। कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने काफी तारीफें लूटी हैं। लंबे समय के बाद शाहिद के हाथों सोलो ब्लॉकबस्टर लगी है।

Advertisement

रंगून और बत्ती गुल मीटर चालू की असफलता के बाद शाहिद कपूर को एक हिट फिल्म की बेसब्री से दरकार थी, जिसे कबीर सिंह ने पूरा कर दिया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड फिल्म ने 10 दिनों में 225.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Advertisement
फिल्म का मुनाफा

वहीं, 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म202.61% मुनाफा कमा चुकी है। यह 2019 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

Advertisement
शाहिद कपूर का रिकॉर्ड

कबीर सिंह शाहिद कपूर की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। यहां तक 100 करोड़ और 200 करोड़ क्लब में भी यह शाहिद कपूर की पहली फिल्म है।

टॉप 3 में शामिल

2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह फिलहाल टॉप 3 में है। जबकि जल्द ही यह सलमान खान की भारत (209 करोड़) और उरी (244 करोड़) को पीछे कर सकती है।

शाहिद की सबसे बड़ी ओपनिंग

20.21 करोड़ के साथ कबीर सिंह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने पद्मावत (19 करोड़) की ओपनिंग को भी पार कर दिया है।

फिल्म को मिला फायदा

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वाद- विवाद भी चल रहा है। फिल्म की पुरुषसत्तात्मक मानसिकता को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। जिसका कहीं ना कहीं फिल्म को फायदा मिल रहा है।

English Summary

Shahid Kapoor starrer film Kabir Singh is doing great even on it's 2nd Monday. Film is now a blockbuster with over 200 crore collection worldwide.