Jana Nayagan box office: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की आखिरी फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज के बाद बवाल काटा हुआ है। इस फिल्म का नाम 'जना नायकन' है और ये लोगों को काफी पसंद आ रही है।
कहा जाता है कि बतौर एक्टर विजय की ये आखिरी फिल्म है जिसमें वो कमाल का अभिनय करते नजर आ रहा है। रिलीज के वक्त इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन बाद में ऐसी रफ्तार पकड़ी की अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि इस फिल्म ने अपने रिलीज वाले दिन वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं हुआ था। हालांकि विजय की फैन फॉलोविंग और ट्रेंड्स को देखकर लग रहा था कि वर्ल्डवाइड ऐसी ओपनिंग तो पक्का होने ने वाली है। 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार भले ही फिल्म की ओपनिंग वैसी ना रही है लेकिन वीकेंड तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा इस रविवार तक ही पार कर लिया। अब इस पॉलिटिकल एक्शन फ़िल्म के सामने सोमवार का अहम टेस्ट है, सोमवार को ही पता चलेगा की फिल्म का अगला सप्ताह कैसा साबित होने वाला है। हालांकि सीएम विजय के फैंस इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं। रिलीज के वक्त खबरें आईं थीं कि तमिलनाडु में 'जना नायकन' के सभी शो हाउसफुल रहे थे। हालांति तमिलनाडु के बाहर इस फिल्म को उस तरह का रिसपॉन्स नहीं मिला था जिसकी उम्मीद जताई जा रही थी। 78 करोड़ की ओपनिंग विजय की फिल्म ने ओपनिंग वाले दिन वर्ल्डवाइड ₹78 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी और ये काफी अच्छा नंबर था। हालांकि विजय की पहले रिलीज फिल्मों ने इससे अच्छी ओपनिंग दी है और ये फिल्म टॉप 5 फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई। देखने वाली बात होगी कि इस सप्ताह फिल्म की कमाई कैसी रहती है। तमिलनाडु का सीएम बनने से पहले विजय को पूरे देश से सपोर्ट मिल रहा था।More Articles