Dhamaal 4 vs Alpha Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसके ट्रेलर ने लोगों को काफी गुदगुदाया है और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

Advertisement

इसके अलावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा है और जिस तरह से धमाल 4 की एडवांस बुकिंग रही है वो ठीक ठाक ओपनिंग देने वाली है। पूरी उम्मीद है कि फिल्म आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होगी।

Advertisement

अल्फा ने रिलीज होकर वो कारनामा नहीं किया जिसकी उम्मीदें लोगों को थीं। फिल्म का इतना बुरा हाल ही कि इसका बजट भी निकलेगा ये नहीं इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

धमाल 4 बनाम अल्फा

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा सुपरस्टार ऋतिक रोशन का धमाकेदार कैमियो भी है। फिल्म ने इसके बावजूद पहले दिन मात्र 9.25 करोड़ की कमाई इंडिया में की थी। फिल्म को बनाने में करीब 100-130 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और एक सप्ताह में फिल्म 80 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। वहीं धमाल 4 की बात करें तो एडवांस बुकिंग में इसकी हालत ठीक लग रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पहले दिन ही करीब 14 से 17 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म अल्फा का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Advertisement

एडवांस बुकिंग

बीते दिन रिपोर्ट्स आईं थीं कि एडवांस बुकिंग खुलते ही इस फिल्म के 41 घंटे में करीब 43907 टिकटें बिक गईं थीं। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें को इस फिल्म ने अबतक 1.12 करोड़ रुपए के टिकट्स बेचे हैं और ब्लॉक टिकट्स को जोड़ जाए तो ये आंकड़ा 3.30 करोड़ पहुंचेगा। आज इस आंकड़े की बढ़ने की उम्मीद है और फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के बाद अच्छा कर सकती है।