BOX OFFICE: भारत ने पूरा किया दूसरा वीकेंड- सलमान खान के नाम धमाकेदार रिकॉर्ड


ईद के मौके पर रिलीज सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने बॉकिस ऑफिस पर अपना दूसरा वीकेंड भी पार कर लिया है। रविवार की कमाई के साथ फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने अब तक लगभग 197 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। हालांकि भारत का कलेक्शन काफी धीमा पड़ चुका है।

Advertisement

सलमान खान इंटरव्यू

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वीकेंड तक ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। लेकिन पहले हफ्ते के बाद फिल्म का क्रेज काफी कम हो गया। लिहाजा, 300 करोड़ तक पहुंचना अब फिल्म के लिए नामुमकिन है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 230- 240 करोड़ तक जा सकता है।

Advertisement

देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म विकी कौशल की 'उरी' को पार कर पाती है या नहीं। 244 करोड़ के साथ उरी इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि 200 करोड़ में सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड सलमान खान बना चुके हैं।

बहरहाल, यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में और स्टार्स-

सलमान खान

सलमान खान की 6 फिल्में शामिल हैं-

टाईगर जिंदा है- 339.16 करोड़
सुल्तान- 300.45 करोड़
बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 207.40 करोड़
किक- 233 करोड़

भारत- 200 करोड़ *

Advertisement
आमिर खान

आमिर खान की 4 फिल्में -

दंगल-दंगल- 387.39 करोड़
पीके- 339.50 करोड़
धूम 3- 280.25 करोड़
3 इडियट्स- 202 करोड़

Advertisement
शाहरुख खान

चेन्नई एक्सप्रेस- 226.70 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर- 205 करोड़

रणवीर सिंह

पद्मावत- 300 करोड़

सिंबा- 240.22 करोड़

रणबीर कपूर

संजू- 341.22 करोड़

अजय देवगन

गोलमाल अगेन- 205.72 करोड़

ऋतिक रोशन

कृष 3- 240.50 करोड़

विकी कौशल

उरी- 244.06 करोड़

English Summary

Salman Khan- Katrina Kaif's Bharat completes 2nd weekend on the box office. Film reached near to 200 crore club.