टाईगर श्रॉफ - दिशा पटानी स्टारर बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। और आंकड़े देखे जाएं तो ये तय है कि चौथे हफ्ते भी अमजद खान की ये फिल्म दंगा काटेगी। फिल्म का तीसरा वीकेंड भी शानदार जा रहा है।
जहां तीसरे शनिवार को फिल्म ने लगभग 2.5 करोड़ की कमाई की वहीं माना जा रहा है कि रविवार को भी ये आंकड़ा 3 से 3.5 करोड़ के बीच ही होगा।
ऐसे में बागी का तीसरा वीकेंड भी लगभग 8 से 10 करोड़ का जा सकता है। इस लिहाज़ से माना जा रहा है कि फिल्म 165 करोड़ से ऊपर का कुल कलेक्शन करेगी। फिलहाल फिल्म की कमाई 152 करोड़ पहुंच चुकी है। और बागी 2 साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। गौरतलब है कि बागी ने केवल 5 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। ये खास इसलिए है कि केवल ए लिस्ट एक्टर्स ही अभी तक ऐसा कर पाए हैं। वरना सभी को हफ्ता भर लग जाता है 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाने को। देखा जाए तो बागी 2 ने टाईगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी लगा दी है। दिशा पटानी और टाईगर की इस फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग की थी। तभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर एलान कर दिया गया था। अब फिल्म सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों में तो शामिल हो ही चुकी है। देखिए इन फिल्मों की एक लिस्ट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म ने 123 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने 131 करोड़ की कमाई की थी और टॉयलेट एक प्रेम कथा के पहले ये अक्षय की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने 141 करोड़ कमाए थे। माना जा रहा है कि अब फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी चल रही है। सलमान खान स्टारर फिल्म ने 145 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने सलमान का नया कलेवर दर्शकों के दिमाग में बैठाया। सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने 142 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का गाना तेरी मेरी कहानी ने गानों के लिहाज़ से हर रिकॉर्ड बना डाला था। फिल्म ने 149 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को अरबाज़ खान ने डायरेक्ट किया था। अब माना जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। शाहरूख खान के नाम एक्शन फिल्मों में भी रिकॉर्ड है ये देखकर शाहरूख को अच्छा लगेगा। फिल्म ने 137 करोड़ की कमाई की थी। रोहित शेट्टी को मिला सबसे बड़ा झटका। हालांकि फिल्म ने फिर भी 158 करोड़ कमा लिए थे। ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के इस टॉम क्रूज़ - एंजेलिना जॉली रीमेक को भारत में शानदार दर्शक रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने 181 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने 181 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि ये फिल्म खुद डायरेक्टर कबीर खान को नहीं पसंद है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने 240 करोड़ का बिज़नेस किया था। देखा जाए तो ऋतिक बच्चों के भारतीय सुपरमैन हैं। फिल्म ने 226 करोड़ की कमाई की थी। रोहित शेट्टी और शाहरूख खान की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म। सलमान खान की इस फिल्म ने 233 करोड़ की कमाई की थी और जैकलीन फर्नांडीज़ का करियर बना दिया था। आमिर खान की बदौलत इस एवरेज कहानी वाली फिल्म ने भी 280 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस क्लब में लेटेस्ट एंट्री हुई है सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है की जिसने 339 करोड़ की कमाई की।