Alpha Box Office Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने रिलीज होकर ठीक ठाक कमाई की थी और पहले सोमवार को हुई कमाई भी काफी हद सही रही। 4 दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है और इसके आंकड़े जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

Advertisement

यशराज फिल्म्स ने पूरी कोशिश की थी दो लड़कियों के साथ हॉलीवुड वाला एक्शन लोगों के सामने रखें लेकिन ये काफी हद तक नाकामयाब रहा है। 4 दिन की कमाई पर नजर डालने पर साथ समझ में आ रही है कि फिल्म अपने बजट से अभी भी काफी दूर है।

Advertisement

चौथे दिन कितनी कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स फिल्म ट्रेंड्स की मानें को आलिया भट्ट की 'Alpha' ने चौथे दिन भारत में लगभग 3.85 करोड़ की कमाई की है। पूरे देश में ये फिल्म करीब 6,997 शो के साथ धमाका कर रही है लेकिन फिर भी महज 4.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी किया। अब तक के इंडिया के कलेक्शन की बात करें तो इसने 45.34 करोड़ और नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ किया है।

Advertisement

इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 18.30 करोड़ रुपये हो गई। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने बजट तक पहुंचती है या नहीं। फिल्म को बनाने में करीब 100-130 करोड़ प्रोडक्शन हाउस ने खर्च किए हैं।

आलिया भट्ट को हिट की तलाश

Advertisement

काफी समय से आलिया भट्ट को हिट नहीं मिली है और अगर लीड रोल की बात करें तो ये काफी जरूरी फिल्म थी। रिलीज के बाद क्रिटिक ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी कमजोर बताया था और साथ ही अभिनय को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। रिव्यू के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को ट्रोल कर रहे थे। हालांकि आलिया की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।