BOX OFFICE: टोटल धमाल का धमाका जारी- अजय देवगन की दूसरी 150 करोड़ी फिल्म


अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। बता दें, फिल्म अब तक 150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे और तीसरे हफ्ते में जमकर कमाई की है। जबकि अभी भी कमाई जारी है। यह अजय देवगन की दूसरी फिल्म है, जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Advertisement

अक्षय कुमार की 'केसरी'- BOX OFFICE पर होगी इतने करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग!

खास बात है कि फिल्म को समीक्षकों से काफी तीखी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बच्चों को खूब पसंद आई। लिहाजा, इस फिल्म को पूरी फैमिली देखने जा रही है, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लेगी।

Advertisement

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 165 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा भी कमा सकती है।

यहां जानें अजय देवगन की टॉप फिल्में-

गोलमाल अगेन

2017 में रिलीज इस फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही.. यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

Advertisement
टोटल धमाल

फिल्म टोटल धमाल अब तक 150.76 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

Advertisement
सिंघम रिटर्न्स

141 करोड़ के साथ यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लेकिन यह अजय की सबसे बड़ी ओपनर है।

गोलमाल 3

रोहित शेट्टी- अजय देवगन की गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

सन ऑफ सरदार

105.53 करोड़ के साथ सन ऑफ सरदार भी सुपरहिट फिल्म रही थी।

बोल बच्चन

रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शिवाय

अजय देवगन की इस फिल्म ने 100.35 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म ऐवरेज रही थी.. क्योंकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा था।

सिंघम

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

English Summary

Ajay Devgn, Anil Kapoor's Total Dhamaal crossed 150 crore mark on box office. Know film collection till date.