अजय देवगन की रेड.. दो दिन.. और BOX OFFICE पर 100 करोड़ पार!


अजय देवगन- इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि दो दिनों में यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा। फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

अक्षय कुमार के बाद.. बिग बजट 'ब्लॉकबस्टर' में संजय दत्त फाइनल!

Advertisement

भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि रेड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। बता दें, 2018 में अब तक सिर्फ दो फिल्मों ने 100 करोड़ पार कमाई की है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत और सोनू के टीटू की स्वीटी।

देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाते हैं या नहीं। खास बात है कि सुपरस्टार की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। लिहाजा, रेड से भी काफी उम्मीदें हैं।

यहां जानते हैं फिल्म रेड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

भारत में कमाई

अजय देवगन की इस फिल्म ने भारत में लगभग 58 करोड़ की कमाई कर ली है.. gross(75 करोड़)..

शाहरुख खान की जवान ने किया एक और कारनामा, टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में छा गई फिल्म!

Advertisement
ओवरसीज बिजनेस

जबकि ओवरसीज में फिल्म अब तक 14 करोड़ तक पहुंच पाई है। यानि की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

'लड़के ने मुझे घर बुलाया, फिर.. ' सोशल मीडिया पर फ्लर्ट करना टीवी एक्ट्रेस को पड़ा था भारी, हुआ कुछ ऐसा कि..

Advertisement
दो दिनों में 100 करोड़

कोई शक नहीं कि अगले दो दिनों में फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

जब इस हसीना संग डायरेक्टर ने शूट किया ऐसा सीन, पूछने पर मिला हैरान कर देने वाला जवाब

बजट और कमाई

फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी है.. लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी है। जो कि फिल्म इसी वीकेंड पार कर सकती है।

सोलो रिलीज का फायदा

खास बात है कि फिल्म 16 मार्च को सोलो रिलीज हुई है। जबकि इस शुक्रवार भी रानी मुखर्जी की हिचकी ही रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म के आसपास फिलहाल कोई बड़ी फिल्म नहीं है.. जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।

8वीं 100 करोड़ी फिल्म

यदि अजय देवगन की फिल्म रेड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है.. तो वह 100 करोड़ क्लब में शाहरुख से आगे हो जाएंगे और अक्षय कुमार के साथ दूसरे नंबर पर होंगे। अक्षय कुमार और अजय देवगन फिलहाल 8-7 फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में हैं।

English Summary

Ajay Devgn- Illeana D'Cruz starrer Raid grosses over Rs 80 crore at the worldwide box office. Film getting positive response from all over.