Box Office: सिंघम, शिवाय से आगे बढ़ी अजय देवगन की दे दे प्यार दे- 100 करोड़ क्लब में एंट्री


अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने आखिरकार 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म हिट रही है। फिल्म ने अजय देवगन की ही सिंघम और शिवाय जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर दिया है। दे दे प्यार दे का कुल कलेक्शन रहा- 100.90 करोड़। यह अजय देवगन की टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Advertisement

सलमान खान इंटरव्यू

आकीव अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन ने। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, यही वजह से है कि हॉलीवुड फिल्में और सलमान खान की भारत रिलीज के बावजूद इस फिल्म की कमाई जारी रही। खास बात है कि यह अजय देवगन की 10वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन से आगे सिर्फ अक्षय कुमार और सलमान खान हैं।

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। दे दे प्यार दे इस मामले में शुरुआत में धीमी रही, लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने अपना रास्ता बना लिया।

यहां जानें अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

गोलमाल अगेन

2017 में रिलीज इस फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही.. यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

Advertisement
टोटल धमाल

इसी साल रिलीज मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल ने 154 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हिट है।

Advertisement
सिंघम रिटर्न्स

141 करोड़ के साथ यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। लेकिन यह अजय की सबसे बड़ी ओपनर है।

गोलमाल 3

रोहित शेट्टी- अजय देवगन की गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

सन ऑफ सरदार

105.53 करोड़ के साथ अजय देवगन- सोनाक्षी सिन्हा की सन ऑफ सरदार भी सुपरहिट फिल्म रही थी।

बोल बच्चन

रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे।

रेड

2018 में आई अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की इस फिल्म ने 101.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही।

English Summary

Ajay Devgn's De De Pyaar De surpasses Singham and Shivaay lifetime collection, enters 100 crore club.