Kajal Raghwani Father Passes Away: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है लेकिन इस समय उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो चुका है और इस खबर के सामने आने के बाद में परिवार के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement

पिता के निधन के बाद में काजल राघवानी ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया और अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि "पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए बहुत ही असहनीय दुख है। आपने जो संस्कार दिए और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

Advertisement

फैन्स ने भी जताया दुख

काजल राघवानी की इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के काफी सारे सितारों ने भी कमेंट करते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए ओम शांति लिखा और दुख सहित किया। इसके अलावा अभिनेत्री के काफी सारे फैंस ने भी उन्हें मुश्किल वक्त से उबरने की ताकत देने की प्रार्थना की।

Advertisement

जल्द ही भोजपुरी बवाल में नज़र आएंगी काजल

अगर हम काजल राघवानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और कई सारी बेहतरीन हिट फिल्में भी दे चुकी है। लेकिन जल्दी ही उन्हें रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में देखा जाने वाला है। जो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Advertisement

इस शो का टीजर भी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें काजल राघवानी का बेहद ही दमदार अंदाज देखने को मिला है। उनके साथ इस शो में पवन सिंह से लेकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे। इस शो को 2 अगस्त से शुरू किया जाएगा।