Anjana Singh Angry on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन किसी ना किसी तरह का विवाद देखने को मिलता रहता है। कभी टॉप स्टार्स आपस में भिड़ते हैं तो कभी अफेयर को लेकर बवाल मचता है। लेकिन अब अंजना सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भड़कती हुईं नजर आ रही हैं।

Advertisement

बता दें कि काफी समय से उनके और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद चल रहा है जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई थी जब अंजना सिंह एक पॉडकास्ट पर पहुंची थी।

Advertisement

इस दौरान जब कास्टिंग काउच और खेसारी लाल यादव को लेकर बात पूछी गई थी तो अंजना सिंह ने कहा था, खेसारी लाल कुछ भी बोलते हैं उनकी बातों का कोई सिर पैर नहीं होता है। इसके बाद ही इस विवाद की शुरुआत हुई थी।

Advertisement

चप्पल दिखाकर दी धमकी

पॉडकास्ट में खेसारी को हुई बात वाले टीम ने उनको वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था लेकिन अंजना नहीं मानी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को खेसारी लाल यादव के फैंस ट्रोल कर रहे थे। अब अंजना सिंह ने गुस्से में लाइव वीडियो साझा किया है जिसमें वो काफी भड़क रही हैं। वीडियो खेसारी लाल यादव और उनके फैंस को चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उनका कहना था कि, खेसारी खुद को इतना बड़ा स्टार समझते हैं तो खुद सामने क्यों नहीं आते। अंजना ने कहा, ''बताओ कहां मिलना है, वहीं आकर मुंह लाल कर दूंगी। ठकुराइन हूं मैं, किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं।''

Advertisement

रंगे हाथों पकड़े गए थे खेसारी?

अंजना सिंह ने इस दौरान खेसारी लाल यादव की जिंदगी को लेकर एक बड़ा दावा किया था। खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं और अंजना सिंह के मुताबिक वो एक बार दूसरी एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे। अंजना ने बताया कि, बांगुर वाले ऑफिस में खुद उनकी पत्नी चंदा यादव ने उनको रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है इसका आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता।

Advertisement