Amrapali Dubey Wants Become A Mother: इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाने वाली अमरपाली दुबे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन इस बार वह फिर से सुर्खियों में आ गई है। 39 साल की उम्र में भी वह सिंगल है और जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है।
अब हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने परिवार के सामने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद उनके घर वालों के तो होश उड़ ही गए हैं साथ ही फैन्स भी काफी ज्यादा हैरान है। 'भोजपुरी बवाल' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार के सामने गंभीर फैसला रखती हुई नजर आई। वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि आम्रपाली दुबे देवी मां के मंदिर में जाती है और हाथ में पूजा की थाली लिए हुए नजर आती हैं। उनकी आंखों में आंसू होते हैं और वह मां कालरात्रि के साथ-साथ कल्याणी के सामने सिर झुककर मन्नत मांगती हुई और धागा बांधती हुई नजर आते हैं। इसके बाद में बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनने को मिलती है जिसमें वह काफी गंभीर और इमोशनल अंदाज में कहती है। आम्रपाली दुबे कहती है कि "अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला लेने वाली हूं और मुझे नहीं पता है कि इस फैसले का रिजल्ट क्या होगा। मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा और मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे। लेकिन मैं यह करना चाहती हूं और मैं मां बनना चाहती हूं।" इसके बाद आम्रपाली दुबे का परिवार काफी ज्यादा हैरान हो गया और टेबल पर बैठे हुए उनके पैरेंट्स के अलावा रिश्तेदारों का मुंह खुला का खुला रह गया। उनके पिता हैरान होकर अपनी पत्नी से सवाल करते हैं कि क्या बोलते हो उषा? यह क्या कह रही है? इसके बाद पास में बैठी हुई आम्रपाली दुबे के रिश्तेदार/बहन भी सवाल करती है कि तुम इस फैसले को लेकर पूरी तरीके से तैयार हो? आम्रपाली दुबे पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए कहती हैं कि हां मैं पूरी तरीके से इसके लिए श्योर हूं। इसके बाद अभिनेत्री अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती और मुंह छुपा कर रोने लगती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार पर अपकमिंग रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का यह प्रोमो वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ और पवन सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
एक्ट्रेस के पेरेंट्स हुए हैरान
बच्चे को लेकर श्योर हैं आम्रपाली
शो में नज़र आएंगे ये कलाकार
More Articles