अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन, स्टार्स ने लगा दी बधाईयों की लाईन
अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैन्स लगातार उन्हें बधाईयों से सराबोर कर रहे हैं। नए स्टार्स जहां लगातार उनसे प्रेरणा लेते हुए उनका आशीर्वाद ले रहे हैं तो सीनियर्स भी लगातार उनके लिए स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिस के बाहर दिखाई दिए। वहीं कोरोना के चलते हर बार की तरह उनके घर के सामने फैन्स का तांता नहीं लगा।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर, फैन्स हर रविवार को उनकी एक झलक के लिए तत्पर रहते हैं। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के बाद से ये सिलसिला थमा हुआ है। हाल ही में अमिताभ बच्चन खुद भी कोरोना संक्रमित थे। स्वस्थ होने के बाद वो तुरंत ही कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर लौट गए।
उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियों की कामना की -


Click it and Unblock the Notifications