MayDay- शुरु हुई अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मेडे' की शूटिंग, रिलीज डेट का ऐलान
सुपरस्टार अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म मे डे को लेकर काफी समय से चर्चा थी और इसके ऐलान के साथ ही ये क्लियर हो गया था कि फिल्म एक तगड़े धमाके के साथ सामने आन वाली है। आज फिल्म से एक बड़ी अपडेट सामने आई है और वो ये है कि फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट करते हुए इस बात खुलासा किया है और लिखा है कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म मे डे की शूटिंग आज से शुरु हो रही है।
इस फिल्म की एक खासियत ये होने वाली है कि पहली बार अजय देवगन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को डाइरेक्ट करने जा रहे हैं, यह फैंस के लिए बेहद उत्साहित होने वाली खबर है। बता दें, इन दोनों अभिनेताओं ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को साथ में अक्सर पसंद किया गया है।
शादी की सालगिरह पर विराट कोहली को Miss कर रहीं हैं अनुष्का शर्मा, बधाई देते हुए लिखा ये पोस्ट


Click it and Unblock the Notifications