[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें में आ रहे हैं लगातार ट्विस्ट और अब करण पटेल यानि कि रमन भल्ला जब अपने हनीमून पर जा चुके हैं, सीरियल में एक और स्टार की बिदाई हो गई है। ये स्टार है दिव्यांका का प्लास्टर। जी हां, जबसे दिव्यांका का पैर असली में टूटा उनका प्लास्टर भी सीरियल की कहानी का हिस्सा बन गया। लेकिन आखिरकार अब दिव्यांका को अपने प्लास्टर से छुट्टी मिल गई हैं।
दिव्यांका ने प्लास्टर कटवाने से पहले अपने को स्टार्स से उस पर ऑटोग्राफ लिया। देखिए तस्वीरें -
आदि का ऑटोग्राफ
आदि ने इशिता के प्लास्टर पर ऑटोग्राफ देना शुरू किया और फिर सब लाइन में लग गए।
देखो ध्यान से
हालांकि प्लास्टर कटने वाला है पर इशिता को इससे बहुत प्यार है। इतने दिन सेट पर उनकी खातिर जो की गई।
मम्मीजी का शगुन
मम्मीजी ने भी प्लास्टर पर शगुन का टीका लगा ही दिया।
रोमी का प्यार
रोमी ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के बेस्ट फ्रेंड को गुडबाय किया।
आरी चला!
बस इशिता दौड़ते हुए डॉक्टर के पास पहुंची और तुरंत इस झंझट से छुटकारा पाया।
मम्मी है तो नो प्रॉब्लम
दिव्यांका मम्मी के साथ मस्ती के मूड में दिखी और प्लास्टर को फाइनली बाय कह ही दिया।