'इस प्यार को..' में नायक और खलनायक दोनों हूं : अविनाश
टीवी अभिनेता अविनाश सचदेव कहते हैं कि धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं..एक बार फिर' में उनका किरदार बेहद जटिल किस्म का है। किरदार में थोड़ी नकारात्मकता की झलक दिखाई देने के कारण वह कहते हैं कि उनका किरदार अच्छा भी है और बुरा भी।
अविनाश ने आईएएनएस से कहा, "एक अभिनेता होने के नाते मैं इस किरदार को निभाना पसंद करूंगा। मैं धारावाहिक का नायक और खलनायक दोनों हूं। यह मेरी पसंद की भूमिका है। मुझे इस बात की फिक्र नहीं है कि इस भूमिका के बाद मेरी किस तरह की छवि बनेगी। लोगों को अच्छी तरह पता है कि मैं एक अभिनेता हूं मैं अपनी भूमिका निभा रहा हूं।"

टीवी धारावाहिक 'छोटी बहू' से चर्चा में आए अविनाश धारावाहिक के अगले संस्करण में भी भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, "मैंने 'छोटी बहू' के संस्करण में काम किया है, पर वह पहले मूल धारावाहिक के जितना सफल नहीं हो पाया। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि मूल धारावाहिक से बेहतर उसका संस्करण हो।"
उन्होंने कहा कि 'इस प्यार को..' अगला संस्करण नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसकी कहानी और किरदार बिल्कुल नए हैं।
अविनाश यह स्वीकार करते हैं कि 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों के लिए इसके मुख्य अभिनेता के रूप में नए कलाकार को देखना और स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











